{"_id":"5efb7d3e8ebc3e431f7ffd44","slug":"pakistani-locust-group-attacks-on-tree-no-water-supply-in-half-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी टिड्डी दल के हमले से आधा शहर रहा प्यासा, टहनियां तारों पर गिरीं, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी टिड्डी दल के हमले से आधा शहर रहा प्यासा, टहनियां तारों पर गिरीं, बिजली आपूर्ति ठप
Wed, 01 Jul 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:08 AM IST
सार
- तीन खंभों में हुए फॉल्ट
- फॉल्ट के कारण गड़बड़ाई आपूर्ति
- शाम को सात बजे मिला पानी
विज्ञापन
बिजली के तारों पर गिरीं पेड़ों की टहनियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो सौ करोड़ से अधिक टिड्डियों के हमले की वजह से मंगलवार सुबह और दोपहर को आधे शहर को गंगाजल नहीं मिल सका। दरअसल, इन टिड्डियों के जीवनी मंडी में पेड़ों पर बैठ जाने से टहनियां झुककर तारों पर गिरीं और बिजली की सप्लाई बंद हो गई। बिजली न होने के कारण जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स की मोटरें नहीं चल पाईं। जीवनी मंडी से आधे शहर को पानी की सप्लाई होती है। टिड्डियों का हमला सोमवार की रात में हुआ था।
तीन खंभों में हुए फॉल्ट
सोमवार की शाम टिड्डियों ने जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स परिसर में मौजूद पेड़ों पर हमला किया तो पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर गिरीं और 3 खंभों पर फॉल्ट हुए। टोरेंट पावर के तकनीशियनों की मदद से जलकल विभाग की टीम ने पूरी रात मिलकर मरम्मत की।
Locusts Attack: आगरा में टिड्डियों को मार गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल, जिलेभर में टीमें तैनात
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार की सुबह जलापूर्ति के लिए प्लांट की आपूर्ति शुरू हो पाई। 90 एमएलडी का प्लांट सुबह 9 बजे और 45 एमएलडी का एक प्लांट दोपहर में 3 बजे के बाद चालू हो पाया, जिसके कारण मंगलवार को पूरे दिन जलापूर्ति नहीं हो सकी।

शाम को सात बजे मिला पानी
वॉटरवर्क्स शुरू हो जाने केबाद पंपिंग स्टेशनों को शाम तक पानी पहुंचा, जिसके बाद शाम 7 बजे जलापूर्ति हो सकी। टिड्डियों के हमले के कारण आधे शहर के लोग पानी के लिए तरसते रहे।
फॉल्ट के कारण गड़बड़ाई आपूर्ति
रात में टिड्डी दल के हमले के कारण जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स पर बिजली में फॉल्ट हो गए, जिन्हें रात भर की कड़ी मेहनत के साथ दूर किया गया। सुबह बिजली आने के बाद प्लांट चलाया जा सका। दोपहर में आपूर्ति शुरू की गई - आरएस यादव, महाप्रबंधक, जलकल