{"_id":"6822ccf7d874179f5b0628a7","slug":"police-encounter-with-the-accused-of-killing-an-auto-driver-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ऑटो चालक के हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; फावड़े से काटकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ऑटो चालक के हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; फावड़े से काटकर की थी हत्या
Tue, 13 May 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 May 2025 10:09 AM IST
सार
ऑटो चालक राजेश की फावड़े से काटकर हत्या उसके दोस्त गौरव ठाकुर ने की थी। पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पुरा गोवर्धन में ऑटो चालक राजेश की फावड़े से काटकर हत्या उसके दोस्त गौरव ठाकुर ने की थी। पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गौरव को गिरफ्तार कर लिया। गौरव के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
फाउंड्री नगर निवासी ऑटो चालक राजेश गोस्वामी की शनिवार को पुरा गोवर्धन में निर्माणाधीन मकान में फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। राजेश की पत्नी बबीता ने उसके दोस्त गौरव ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया था। पत्नी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गौरव का लेनदेन के लिए पति से झगड़ा भी हुआ था। बाद में गौरव ने फिर से दोस्ती कर ली।
परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने गौरव की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।