फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pahal Gupta and Inaya became UP state champions in table tennis

Agra News: टेबल टेनिस में पहल गुप्ता और इनाया यूपी स्टेट चैंपियन बनी

Wed, 26 Nov 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pahal Gupta and Inaya became UP state champions in table tennis
यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप
आगरा। नोएडा इंडोर स्टेडियम के इंडियन टेबल टेनिस अकादमी में आयोजित यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में आगरा की पहल गुप्ता और इनाया फातिमा स्टेट चैंपियन बनीं हैं। ले. मनोहर खिलनानी की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला टेबल टेनिस संघ सचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में कैडेट बालिका वर्ग में पहल गुप्ता और हॉप्स बालिका वर्ग में इनाया फातिमा यूपी स्टेट चैंपियन बनीं। पुरुष वर्ग सेमीफाइनल में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव आगरा के मौलिक चतुर्वेदी को 11-7, 11-6, 11-9 से हराया। यूथ गर्ल्स अंडर 19 फाइनल में गाजियाबाद की अवनि त्रिपाठी ने आगरा की वान्या बंसल को 11-8, 11-9, 11-7 से हराया।
विज्ञापन

जूनियर बॉयज़ अंडर 17 फाइनल में नोएडा के गरव सिंगला ने आगरा के केशव खंडेलवाल को 7-11, 11-9, 13-11, 4-11, 11-7 से हराया। सब-जूनियर बॉयज़ अंडर-15 सेमीफाइनल में लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने आगरा के केशव खंडेलवाल को 6-11, 11-9, 12-10, 9-11, 11-3 से हराया। सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-15 क्वार्टर फाइनल में लखनऊ की स्वास्ति चंद्रा ने आगरा की अंकिशा मिश्रा 11-7, 11-7, 11-5 से हराया। कैडेट गर्ल्स अंडर 13 फाइनल में आगरा की पहल गुप्ता ने प्रयागराज की अंशिका गुप्ता को 11-9, 10-12, 11-9, 8-11, 11-9 से हराया। हॉप्स गर्ल्स अंडर -11 फाइनल में आगरा की इनाया फ़ातिमा ने प्रयागराज की अंशिका गुप्ता को 5-11, 12-10, 11-9, 11-8 से हराया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन में कोच के रूप में सौरभ पोद्दार, सुदर्शन प्रभाकर, गौरव रावत, ध्रुव गुप्ता आदि की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष प्रकाशेष कौशल, सजल गुप्ता, जुनैद सलीम, राजकुमार कपूर, विजय सिंह, हिमांशु अग्रवाल, विशाल कनौजिया आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed