Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Over 12,000 TB Patients Identified in Agra During 100-Day Screening Campaign

खांसी, बुखार और घटता वजन: ये लक्षण हैं खतरे की घंटी, जांच में मिले हजारों टीबी मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 06 Jun 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 09:55 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के 100 दिवसीय विशेष अभियान में 81,151 लोगों की स्क्रीनिंग के बाद 12,361 टीबी मरीजों की पहचान की गई है। इनमें बड़ी संख्या युवाओं की है, जबकि कई मरीजों में बिना लक्षण के भी टीबी पाई गई।

विज्ञापन
Over 12,000 TB Patients Identified in Agra During 100-Day Screening Campaign
खांसी की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

दो सप्ताह से खांसी थी और बुखार भी आ रहा था। साथ ही वजन भी घट रहा था। लगातार खांसी आने पर जब स्वास्थ्य विभाग के शिविर में पहुंचे और स्क्रीनिंग के बाद जांच कराई तो टीबी की बीमारी मिली। ऐसे एक-दो नहीं, स्वास्थ्य विभाग के 100 दिन के विशेष अभियान में अब तक 12,361 टीबी मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 197 स्थानों पर शिविर लगाकर 81,151 लोगों की स्क्रीनिंग की। खांसी-बलगम कब से है। बुखार कब से आ रहा है। ऐसी तमाम जानकारी करने के बाद बलगम की रिपोर्ट लेकर सीबीनैट में जांच कराई। इसके बाद 12,361 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। 994 मरीजों में कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा था। इसमें 20 फीसदी मरीजों में एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी मिली। इन मरीजों के गले, हड्डी, बगल, बच्चेदानी में टीबी पाई गई।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि साल के अंत तक टीबी के खात्मे का लक्ष्य है। ऐसे में 100 दिन के विशेष अभियान में अभी तक 12,361 मरीज चिह्नित किए हैं। इनमें 28 फीसदी युवा हैं। सभी का उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 केंद्रों पर जांच और 860 डॉट्स केंद्र
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि 52 केंद्रों पर बलगम की जांच कराई जा रही है। 860 डाॅट्स केंद्र बनाए गए हैं, जहां मरीजों को दवा दी जाती है। मरीजों के परिजन को भी टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, ताकि बीमारी मरीज से परिजन को नहीं लगे। 15 दिन से अधिक खांसी रहने, वजन कम होने, भूख कम लगने और सांस फूलने पर तत्काल जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed