फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outrage over rude behavior towards Jain monk in land dispute; two arrested.

Agra News: जमीन विवाद में जैन मुनि से अभद्रता पर आक्रोश, दो गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Outrage over rude behavior towards Jain monk in land dispute; two arrested.
रकाबगंज में जमीन को लेकर होता हंगामा।
आगरा। थाना रकाबगंज के पास बेशकीमती जमीन पर कब्जे का विवाद तूल पकड़ रहा है। दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जैन समाज की तरफ दी गई शिकायत में जैन मुनि से अभद्रता का भी आरोप है। इस आरोप में पुलिस ने दो लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया। पूर्व में जमीन छावनी इलाके में होने की वजह से रक्षा मंत्रालय को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

थाना रकाबगंज के पास बेशकीमती जमीन पर दो पक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। एक तरफ जैन समाज है। उनका कहना है कि जमीन मंदिर की है। इसमें धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं मोतीलाल शिवहरे पक्ष जमीन पर अपना दावा कर रहा है। पूर्व में भी विवाद हुआ था। जैन समाज के लोग थाने पहुंच गए थे। तब किसी तरह मामला शांत हो सका था। बुधवार को एक बार फिर विवाद हुआ। एक पक्ष के मोतीलाल शिवहरे, नितिन शिवहरे और दूसरे पक्ष के प्रशांत और अखिलेश से मारपीट हो गई।
विज्ञापन

घटना से जैन समाज के लोग आक्रोशित हैं। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। मोतीलाल शिवहरे, नितिन शिवहरे को भीड़ से निकालकर थाने ले आई। अखिलेश जैन की ओर से धार्मिक भावनाएं आहत होने और जैन मुनि से अभद्रता की प्राथमिकी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस संबंध में दोनों पक्ष के लोगों को पाबंद किया गया है। इसके बावजूद विवाद हुआ है। दोनों तरफ से शिकायत पर कार्रवाई की गई। जमीन की दावेदारी के लिए पुलिस की ओर से छावनी बोर्ड और रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। - अमीषा सिंह, एसीपी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed