{"_id":"5f2fd0378ebc3e3cac553842","slug":"outbreak-of-viral-fever-among-corona-virus-three-year-old-boy-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के बीच वायरल बुखार का प्रकोप, तीन वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के बीच वायरल बुखार का प्रकोप, तीन वर्षीय बालक की मौत
Sun, 09 Aug 2020 04:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 09 Aug 2020 04:00 PM IST
सार
तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई किया गया रेफर
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मैनपुरी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिला अस्पताल में पांच दिन से भर्ती एक बालक की मौत हो गई।
बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं जिला अस्पताल में रविवार को 55 मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें से तीन बुखार के मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
लाइक-क्लिक के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे बनाता था लोगों को 'शिकार'
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से जनपद में अचानक वायरल बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 87 मरीज पहुंचे। जिनमें से 55 को भर्ती किया गया।

इनमें बुखार के मरीजों की संख्या 16 थी। तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। थाना दन्नाहार क्षेत्र के न्यू बस्ती निवासी छोटे लाल के तीन वर्ष के पुत्र अरुण कुमार को वायरल बुखार से पीड़ित होने पर पांच अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की दोपहर अरुण की मौत हो गई। अरुण की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अरुण पांच दिन से अस्पताल में भर्ती था। उसको हर संभव उपचार दिया गया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। - डॉ. जेजे राम वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल
अरुण पांच दिन से अस्पताल में भर्ती था। उसको हर संभव उपचार दिया गया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। - डॉ. जेजे राम वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल