{"_id":"5faed1a78ebc3e9bb2208073","slug":"other-mainpuri-news-agr467955726","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी मंत्री ने 48 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी मंत्री ने 48 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल बांटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिवाली से ठीक पहले प्रशासन ने 48 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल का तोहफा दिया। आबकारी मंत्री और जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वितरण किया।
शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी 48 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल सौंपते हुए दिवाली की बधाई दी। आबकारी मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वाीा दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन भी बखूबी इन योजनाओं का लाभ पात्रों को दे रहा है।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों से कहा कि यदि किसी को शासन की संचालित जन-कल्याणकारी योजना का लाभ पाने में कोई कठिनाई हो तो अपने संबंधित उप जिलाधिकारी के संज्ञान में लाएं। सुनवाई न होने पर मुख्य विकास अधिकारी को बताएं या किसी भी कार्य दिवस में जनता दर्शन के दौरान उपस्थित होकर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य दिव्यांगों को भी ट्राईसाइकिल का वितरण किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी बी. राम, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।