फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opportunity to travel to Puri-Gangasagar by Bharat Gaurav tourist train

Agra News: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पुरी-गंगासागर यात्रा का मौका

Sun, 07 Dec 2025 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to travel to Puri-Gangasagar by Bharat Gaurav tourist train
आगरा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने जा रहा है। इससे गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा कर सकते हैं। जो 5 फरवरी से 14 फरवरी तक 9 रात और 10 दिन की रहेगी।
विज्ञापन


इन स्टेशन पर ठहराव- आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी।
इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) का पैकेज प्रति व्यक्ति 19,110 रुपये और बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज 17,950 रुपये तय किया है। स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) में ठहरने पर प्रति व्यक्ति को 31,720 रुपये, वहीं बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज 30,360 का रहेगा। कंफर्ट श्रेणी (2 एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज व्यक्ति के लिए 41,980 और बच्चे (5-11 वर्ष) के लिए 40,350 रुपये रहेगा। इस यात्रा सेवा में एलटीसी की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन



इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इसकी बुकिंग लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन कराई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए 9236391908, 8287930908, 9305111763, 8595924294, 8595924299, 8287930926, 8595924293 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed