फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opinion sought from the director for departmental action against the convicted principal

Agra News: सजायाफ्ता प्रधानाचार्य पर विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक से मांगी राय

Thu, 29 May 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Opinion sought from the director for departmental action against the convicted principal
मैनपुरी। करहल के नगला भटेला में वर्ष 2007 में हुई नेत्रपाल की हत्या में कोर्ट से उम्रकैद की सजा पाने वाले सनातन धर्म इंटर काॅलेज दौलतपुर के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार चौबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद को मामले में पत्र लिखा है। प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की के लिए राय मांगी गई है।
विज्ञापन


प्रबंध समिति नहीं है सक्रिय
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर की प्रबंध समिति सक्रिय नहीं है। वित्तीय प्रभार का एकल संचालन प्रधानाचार्य देख रहे थे। प्रधानाचार्य के जेल जाने के बाद विद्यालय का संचालन पूरी तरह से प्रभावित होने की संभावना है। प्रधानाचार्य पर कार्रवाई का अधिकार प्रबंधक का है। प्रबंधन समिति सक्रिय न होने के कारण मामले की जानकारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed