फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation Prahar Campaign 87 New Historysheeters Find In Agra Rrange Property Seized

ऑपरेशन प्रहार: आगरा पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई, अपराध से कमाई 49.4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Sat, 19 Jun 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 19 Jun 2021 12:03 AM IST
सार

आईजी ने बताया कि पुलिस ने 4839 विवेचनाओं का निस्तारण भी किया। आगरा की 1237, मथुरा की 1605, फिरोजाबाद की 1265 और मैनपुरी की 732 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
Operation Prahar Campaign 87 New Historysheeters Find In Agra Rrange Property Seized
ऑपरेशन प्रहार: जानकारी देने के दौरान आगरा रेंज आईजी नवीन अरोरा - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

रेंज के चार जिलों में ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने एक महीने में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की। 87 नए हिस्ट्रीशीटर बनाए गए हैं। अपराधियों की 49.4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। 1761 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि 15 मई से अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में पुलिस ने एक महीने तक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। 25 हजार और उससे कम के 58 इनामी अपराधी पकड़े जा चुके हैं। 87 बदमाशोें की हिस्ट्रीशीट खोली गईं। इनमें आगरा में 24, मथुरा में सात, फिरोजाबाद में 35 और मैनपुरी के 21 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। इसके अलावा 250 अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 11 नए गैंग पंजीकृत किए गए। इनमें आगरा में नौ गैंग के 60 सदस्य हैं। मथुरा के दो गैंग के 11 सदस्य हैं। चार गैंग लीडर सहित 17 को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


रेंज में 4839 विवेचनाओं का निस्तारण
आईजी ने बताया कि पुलिस ने 4839 विवेचनाओं का निस्तारण भी किया। आगरा की 1237, मथुरा की 1605, फिरोजाबाद की 1265 और मैनपुरी की 732 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। इनमें लूट, हत्या, डकैती, दुष्कर्म, गैंगस्टर, दहेज हत्या की 114 विवेचनाएं शामिल हैं। इन विवेचनाओं के निस्तारण से पीड़ितों को थाने और चौकियों के चक्कर काटने से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी संपत्ति की गई जब्त
पुलिस ने जोंस मिल की जमीन पर बम धमाका करने के आरोपी रज्जो जैन की 6.80 करोड़ रुपये की, फतेहाबाद के हेत सिंह उर्फ हेता की 30 लाख की, एत्मादपुर के माता प्रसाद की 1.5 लाख की, ताजगंज के गांव कहरई निवासी विष्णु प्रकाश रावत की 24.51 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया। मथुरा के थाना हाईवे के पालीखेड़ा निवासी सुजीत प्रधान की 5.30 करोड़ रुपये की, मैनपुरी के घिरोर निवासी अरमान की 43.08 लाख की, मैनपुरी के ही पृथ्वी सिंह उर्फ मोहर सिंह की 12.36 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया।

मतपेटिकाएं लूटने वाले 10 के खिलाफ एनएसए लगा
आईजी के ऑपरेशन पहचान अभियान के दौरान एनएसए की कार्रवाई की गई। इनमें पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के दौरान आगरा के गांव रिहावली, नगला पलटू और तृतीय चरण के दौरान 26 अप्रैल को फिरोजाबाद के गांव बरौली में मतपेटिका लूटने वाले अभियुक्त शामिल हैं। इनमें आगरा के मलखान सिंह, लायक सिंह, नेपाल सिंह, मायाराम निवासी रिहावली (फतेहाबाद), थाना जगनेर के नगला पलटू निवासी कुंवरपाल, नेमीचंद, वीरो शािमल हैं। वहीं फिरोजाबाद के बरौली निवासी निक्की उर्फ प्रदीप, विकास और आकाश के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई की गई।

दूसरी लहर: एक सदस्य से पूरा परिवार हुआ संक्रमित, रूप बदलकर और घातक हुआ वायरस, पढ़िए पूरी खबर

ऑपरेशन प्रहार: सलाखों के पीछे पहुंचे 24 इनामी, आईजी नवीन अरोरा ने चलाया अभियान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed