{"_id":"691c12ae0bb6f7904e0df234","slug":"operation-of-many-trains-including-agra-lucknow-intercity-changed-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: यात्रीगण ध्यान दें...आगरा-लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों का संचालन बदला, देखे लें ये टाइम टेबिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railways: यात्रीगण ध्यान दें...आगरा-लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों का संचालन बदला, देखे लें ये टाइम टेबिल
Tue, 18 Nov 2025 12:01 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:01 PM IST
सार
लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यदि आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो कृपया ध्यान दें। राजधानी -लखनऊ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर निर्माण काम चल रहा है। इस कारण रेलवे ने कुछ दिनों के लिए कई ट्रेनों का संचालन बदल दिया है। इसका सीधा असर शहर के यात्रियों पर पड़ेगा। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अब कुछ दिनों तक लखनऊ स्टेशन की जगह ऐशबाग स्टेशन से चलेगी। यात्रा करने से पहले ट्रेन का स्टेशन और समय एक बार जरूर चेक कर लें।
आगरा से कटरा, जम्मू, पंजाब या मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को इससे आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेनों या बसों का सहारा लेना पड़ सकता है। लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य भविष्य में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाएगा लेकिन अभी के लिए आगरा के यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से कई ट्रेनों का संचालन कुछ दिन के लिए बदला गया है।
आगरा–लखनऊ इंटरसिटी में सबसे बड़ा बदलाव
12180/12179 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी (13 से 22 दिसंबर तक) यह ट्रेन लखनऊ की जगह ऐशबाग स्टेशन पर पहुंचेगी और वहीं से चलेगी। आगरा से जाने वाली ट्रेन (12180) ऐशबाग पर 12:25 मिनट पर पहुंचेगी। लखनऊ से आगरा आने वाली ट्रेन (12179) ऐशबाग स्टेशन से 3:55 मिनट से चलेगी। इस बदलाव के कारण आगरा के यात्रियों को लखनऊ जाने पर अलग स्टेशन तक पहुंचना होगा। ऐशबाग स्टेशन मुख्य लखनऊ स्टेशन से थोड़ा दूर है इसलिए वहां तक पहुंचने के लिए समय से पहले निकलना होगा।
विज्ञापन
आगरा और मुंबई के बीच यात्रा करने वालों को अब आगे-पीछे की यात्रा में बदलाव करना पड़ेगा। अब यह ट्रेन लखनऊ की जगह गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी और वहीं पहुंचेगी।
पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (12103/12104)
प्रत्येक बुधवार आगमन समय-2:20 मिनट
प्रत्येक बुधवार प्रस्थान समय-3:45 मिनट
पुणे-लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस (11407/11408) यह ट्रेन अब ऐशबाग स्टेशन से चलेगी।
11407 का आगमन- रात 12:50 मिनट
11408 का प्रस्थान-सुबह 06:30 बजे
कुछ ट्रेनें 2026 तक रद्द या छोटी दूरी तक चलेंगी
उत्तर रेलवे ने अपने कुछ ब्रिजों की मरम्मत के लिए कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द या छोटी दूरी तक सीमित कर दिया है।
कानपुर-काठगोदाम (12209/12210)
सूबेदारगंज-तुषार महाजन एक्सप्रेस (22431/22432)
तिरुपति-जम्मू तवी (22705/22706)
छोटी दूरी तक चलने वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनें अब जालंधर कैंट, अंबाला कैंट या लुधियाना तक ही जाएंगी।
दुर्ग-तुषार महाजन (12549/12550)
सूबेदारगंज- कटरा (20433/20434)
कोटा-तुषार महाजन (20985/20986)
इंदौर-तुषार महाजन (22941/22942)
दूसरी ट्रेनों का संचालन भी बदला
लखनऊ में काम होने के कारण केवल इंटरसिटी ही नहीं बल्कि कुछ और ट्रेनों का संचालन भी बदला है। बांद्रा-लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस (20921/20922) यह ट्रेन मुंबई से लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेन है। अब यह भी लखनऊ की जगह ऐशबाग स्टेशन से संचालित होगी।
20921- प्रत्येक रविवार ऐशबाग पर आगमन-2:20 मिनट
20922- प्रत्येक रविवार ऐशबाग से प्रस्थान- 5:50 मिनट
आगरा के यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
- यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139 पर कॉल करें।
- रेल मदद एप्प पर ट्रेन की अपडेटेड जानकारी देखें।
- ट्रेन किस स्टेशन से चलेगी-लखनऊ, ऐशबाग या गोमतीनगर।
- स्टेशन बदलने के कारण आवश्यक समय पहले ही निकालकर चलें।