फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Open Manholes Crumbling Roads: Agra Cantonment Turns Accident-Prone Zone

Agra: खुले मैनहोल और गहरे गड्ढे! आगरा छावनी की सड़कों पर हर कदम पर खतरा, देखें ये तस्वीर

Wed, 18 Feb 2026 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 10:09 AM IST
सार

आगरा के छावनी क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है और जिम्मेदार बेखबर हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, खुले मैनहोल हादसे को न्योता दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Open Manholes Crumbling Roads: Agra Cantonment Turns Accident-Prone Zone
छावनी क्षेत्र में सड़कों की हालत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छावनी क्षेत्र में सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं तो कई जगह सड़क धंसकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


नौलक्खा निवासी विनोद बघेल ने बताया कि क्षेत्र के सभी आठ वार्डों में यही स्थिति बनी हुई है। सड़क के गड्ढे बड़े होते जा रहे हैं। बरसाती पानी और सीवर रिसाव के कारण सड़क और अधिक धंसती जा रही है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र की प्रमुख सौदागर लाइन, रिफ्यूजी मार्केट और शहजादी मंडी जैसे व्यस्त इलाकों में भी खुले मैनहोल और उखड़ी सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। दिनभर आवाजाही के बीच जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वार्ड नंबर-1 निवासी किशन का कहना है कि रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। आरोप लगाया कि छावनी परिषद को कई बार शिकायतें दी गईं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द पूरे होंगे कार्य
छावनी परिषद के अभियंता लाखन सिंह ने बताया कि जर्जर सड़कों की जानकारी जुटाई जा रही है। एस्टीमेट तैयार कर निर्माण कराया जाएगा। खुले पड़े मैनहोल भी बंद किए जाएंगे। जल्द ही सभी कार्य पूरा कराए जाएंगे। - , , 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed