फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Onther Corona Positive Found In Agra Now Four Actice Case Of Covid19

आगरा में बढ़ता कोरोना: ट्रेनिंग से लौटा सेना का जवान मिला संक्रमित, चार हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 09 Dec 2021 11:35 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Dec 2021 11:35 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। दूसरी लहर में आगरा में 458 लोगों की मौत हुई थी। प्रशासन का कहना है कि मास्क पहनकर निकलें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

विज्ञापन
Onther Corona Positive Found In Agra Now Four Actice Case Of Covid19
आगरा में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से ट्रेनिंग कर लौटे सेना के 23 वर्षीय जवान में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है। ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए 6 दिसंबर को जवान ने जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच कराई थी। जवान के संपर्क में 49 लोग आए हैं। जिनमें पत्नी, दो बच्चों सहित चार प्राथमिक संपर्क मिले हैं।
विज्ञापन

आगरा में तैनात है जवान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जवान आगरा में तैनात है। सैन्य क्षेत्र में ही परिवार के साथ रहता है। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 14 दिन के लिए होम आइसोलेट किया है। प्राथमिक संपर्क में आए लोग व जवान में कोई लक्षण नहीं हैं। संपर्क में आए 49 अन्य लोगों की जांच बृहस्पतिवार को होगी। छह दिसंबर को ही सैनिक आगरा आया था, उसी दिन उसने जांच के लिए सैंपल दिया। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब चार हो गई है। 
विज्ञापन

जयपुर से आने वाले पर्यटक बने चुनौती
राजस्थान में ओमिक्रॉन के मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में जयपुर से ताजनगरी आने वाले पर्यटक स्वास्थ्य विभाग के लिए नई चुनौती साबित हो रहे हैं। सड़क मार्ग द्वारा निजी वाहनों से आने के कारण इनकी जांच नहीं हो पा रही। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली से आने वाले पर्यटक की पहचान हो जाती है, लेकिन जयपुर से आने वाले पर्यटक पता नहीं चल पा रहे हैं। अलग-अलग रास्तों से आने के कारण सैंपलिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एत्मादपुर में 1600 लोगों को लगी वैक्सीन
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण में तेजी दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर समेत 33 स्थानों पर शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि इस दौरान कुल 1600 लोगों को कोराना से बचाव के टीके लगाए गए।
37,296 लोगों को कोरोना टीका लगाया 
आगरा में बुधवार को 611 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। हालांकि संख्या अपेक्षाकृत कम रही। मंगलवार को 611 केंद्रों पर ही 40,080 लोगों को टीका लगाया था। बुधवार को संख्या 37,296 रही। 

  जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बुधवार को 16,402 लोगों को टीके का पहला डोज और 20,894 को दूसरा डोज लगाया गया। अब तक जिले में 26.22 लाख को टीके का पहला डोज और 12.79 लाख को दूसरा डोज चुका है। कुल 39 लाख के करीब डोज लगाई जा चुकी है। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 33.97 लाख लोगों को टीका लगना है। 
अजब-गजब: आगरा में सामने आया हैरान करने वाला मामला, बकरी पालने पर सिपाही को नोटिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed