फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online mainpuri

ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में मैनपुरी अव्वल

Sat, 08 Feb 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
online mainpuri
मैनपुरी। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी प्रदेश में टॉप पर पहुंच गया है। शासन द्वारा जारी जनवरी माह की रैंकिंग में मैनपुरी को प्रथम स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

आईजीआरएस पर जिले भर के लोग अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराते हैं। इसमें प्रत्येक माह शिकायतों के निस्तारण और समय सीमा के आधार पर प्रदेश के जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। जनवरी की रैंकिंग में मैनपुरी को समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण करने व शासन से प्राप्त शिकायतों को डीएम द्वारा जल्द मार्क किए जाने पर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

जनवरी में सभी विभागों द्वारा कुल प्राप्त 1158 ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण माह के अंत तक कर दिया गया। वहीं शासन से जिलाधिकारी को भेजी गई 249 शिकायतों को भी तत्काल अधिकारियों को निस्तारण के लिए मार्क किया गया। इसके चलते जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने इसके लिए आईजीआरएस के नोडल मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी अधिकारियों को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिकायतों का हुआ निस्तारण
-10 मुख्यमंत्री संदर्भ
-549 ऑनलाइन संदर्भ
-342 डीएम और एसपी संदर्भ
-87 पीजी पोर्टल संदर्भ
-170 तहसील दिवस संदर्भ
आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन का लक्ष्य है। सभी अधिकारियों के प्रयास से जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed