{"_id":"5e06f3428ebc3e880c79d3c2","slug":"onion-loaded-vehicle-stolen-from-agra-jaipur-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 बोरा प्याज सहित मैक्स गाड़ी चोरी, आगरा-जयपुर हाईवे के सर्विस रोड पर हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 बोरा प्याज सहित मैक्स गाड़ी चोरी, आगरा-जयपुर हाईवे के सर्विस रोड पर हुई वारदात
Sat, 28 Dec 2019 02:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां प्याज की आसमान छू रही कीमत लोगों के आंसू निकाल रही है, वहीं प्याज चोरी की घटनाओं से दुकानदार भी दहशत में हैं। मैनपुरी के बाद आगरा में प्याज की चोरी का मामला सामने आया है। यहां आगरा-जयपुर हाईवे के सर्विस रोड पर प्याज एवं अन्य सब्जियों से भरी मैक्स गाड़ी को चोर चुरा ले गए।
शुक्रवार सुबह पांच बजे व्यापारी सब्जी उतारने के लिए पहुंचा तो गाड़ी उसे वहां नहीं मिली। इस पर व्यापारी ने डायल 112 पर मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
थोक सब्जी विक्रेता कल्लू शहजाद राईन किराये पर शिवप्रसाद पुत्र डालचंद की मैक्स गाड़ी भाडे़ पर लेकर आगरा सिकंदरा मंडी से 25 कट्टा प्याज, 10 कट्टा अदरक, 11 कट्टा मटर, 15 काटून नींबू, 5 कट्टे मिर्च आदि सब्जियां भरकर रात्रि डेढ़ बजे फतेहपुर सीकरी मंडी समिति लेकर पहुंचा।

सर्विस रोड पर खड़ी थी गाड़ी
शिवप्रसाद ने गाड़ी अपने घर के सामने सर्विस रोड स्थित बाईपास मोड़ पर खड़ी कर दी। तभी रात में चोर गाड़ी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह व्यापारी के आने पर घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं लगा।
इसी महीने मैनपुरी जिले में सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के दो जवानों ने प्याज चोरी किया था। दोनों ने दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि महंगाई के मैदान में प्याज लगातार एक महीने से शतक बनाए हुए हैं। आगरा की बोदला मंडी में प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।