{"_id":"6a93d7c2d3e971138d04808b","slug":"onion-arrivals-drop-prices-surge-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई का बिगड़ा बजट: रुलाने लगी प्याज, 60 रुपये तक पहुंचे दाम; तोरई-लौकी के भाव ने चाैंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई का बिगड़ा बजट: रुलाने लगी प्याज, 60 रुपये तक पहुंचे दाम; तोरई-लौकी के भाव ने चाैंकाया
Sun, 30 Aug 2026 04:09 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:09 PM IST
सार
सब्जियों के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज का भाव फुटकर में 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं तोरई, लौकी, बैंगन जैसी सब्जियां के दामों में भी उछाल आया है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में रखा प्याज का ढेर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा के नवीन फल एवं सब्जी मंडी में 75% प्याज की आवक घट गई है। 15 दिन पहले जहां 7 से 8 ट्रक यानी 105 से 120 टन तक प्याज आ रही थी, वह अब 15 से 30 टन रह गई है। इससे मंडी में प्याज 20 से 40 रुपये किलो और कॉलोनियों एवं गली-मुहल्लों में यह 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है।
सिकंदरा मंडी में प्याज नासिक और मध्य प्रदेश से आती है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुलेमान ने बताया कि एक ट्रक में 15 टन प्याज आती है। 15 दिन पहले तक रोज 7 से 8 ट्रक मंडी में उतरते थे। प्याज की कीमत बढ़ने के बाद अलीगढ़ और फिरोजाबाद की मंडियों में प्याज आढ़तियों ने माल लेने से मना कर दिया है। मथुरा में भी आपूर्ति नाममात्र के लिए है।
इसके अलावा शिकोहाबाद, फतेहाबाद, शमसाबाद जैसी स्थानीय मंडियों से भी प्याज बहुत कम है। छोटी प्याज 20 रुपये किलो और बड़ी प्याज 35 से 40 रुपये किलो थोक भाव में बिक रही है। इसके अलावा बरसात के कारण तोरई, लौकी, बैंगन जैसी सब्जियां भी मंडी में 20 से 30 रुपये किलो बिक रही है। जिनका फुटकर भाव 40 से 50 रुपये किलो है।