फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one person died due to swine flu in agra

आगरा में स्वाइन फ्लू से अधेड़ की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Thu, 31 Aug 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 31 Aug 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
one person died due to swine flu in agra
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के बढ़ते रोगियों की संख्या के बीच एक रोगी की मौत का मामला सामने आया है। रोगी की मौत के बाद परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इसे लेकर काफी देर तक हंगाम भी हुआ। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा में आवास विकास कालोनी के रहने वाले श्याम रस्तोगी (46) को बुखार आने के बाद जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उनको इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बीते चार दिनों से श्याम रस्तोगी वेंटिलेटर पर थे। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। श्याम के घरवालों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरती गई। इसके लेकर उन्होंने हंगामा भी किया। डॉक्टरों ने जांच कराने का आश्वासन दिया इसके बाद भी परिवारीजन नहीं माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में एक के बाद एक स्वाइन फ्लू के नए मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर रोगियों की देखभाल में लगे जूनियर डाक्टर भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। अब रोगी की मौत ने अस्पाल प्रबंधन के लिए नई समस्या खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed