{"_id":"63778c11ce56ec331a17a6b5","slug":"one-more-patients-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजनगरी में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, एक मरीज और मिला, अब 18 हो गई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजनगरी में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, एक मरीज और मिला, अब 18 हो गई संख्या
Sat, 19 Nov 2022 08:36 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:36 AM IST
सार
आगरा में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को रामबाग के 21 वर्ष के युवक में डेंगू की पुष्टि हुई। उसने एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में शुक्रवार को डेंगू का एक और मरीज मिला। एसएन मेडिकल कॉलेज में की गई जांच में पुष्टि हुई। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 18 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को निजी लैब में किए गए रैपिड टेस्ट के आधार पर पांच डेंगू के संदिग्ध मरीजों के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ अन्य गतिविधियां की गईं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि रामबाग निवासी 21 वर्षीय युवक में शुक्रवार को डेंगू मिला। हालांकि उसकी स्थिति ठीक है, वह घर पर है। अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति नहीं है। मरीज के घर व आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी और नगला अर्जुन, खंदौली में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मच्छर का स्रोत तलाशा गया। एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। लोगों को मच्छर के काटने से खुद को बचाने के लिए जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को दोनों जगहों पर डेंगू के मरीज मिले थे।
विज्ञापन