नगर निगम चुनाव: आगरा में पांच साल में बढ़े 1.76 लाख मतदाता, 57 हजार के नाम कटे
नगर निगम के 100 वार्डों में पिछले पांच साल में 1,76045 मतदाता बढ़ गए हैं। 57521 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया। नगर निगम के 100 वार्डों में पिछले पांच साल में 1,76045 मतदाता बढ़ गए हैं। 57521 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। जबकि 1213 मतदाताओं ने नाम पते आदि में संशोधन कराया है।
नगर निगम की आबादी 20.20 लाख
नगर निगम क्षेत्र की आबादी 2022 में 20,20340 आंकी गई है। पिछले दिनों मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान चला। जिसके बाद शुक्रवार को मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देते हुए मतदाताओं के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है। अब सॉफ्टवेयर बंद हो गया है। न कोई नया मतदाता जोड़ा जाएगा न सूची से हटेगा। 2022 के नगर निगम चुनाव में कुल 14,43, 826 मतदाता मतदाता है। जबकि 5 साल पहले 2017 में 12,67,781 मतदाता थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव के अनुसार पुनरीक्षण अभियान के तहत कुल 2,10,495 लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन फॉर्म भरे थे। जांच व सर्वें के बाद 57,521 मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित किए गए हैं। इस तरह 1,76,045 मतदाता इस बार नए जुड़ गए हैं।
गांव से जुड़े 23071 मतदाता
नगर निगम के परिसीमन में इस बार पांच ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। साथ ही इन पंचायतों के 23071 मतदाता भी मतदाता भी अब नगर निगम के वार्डों में शामिल हो गए हैं।