फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one died in accident on agra lucknow expressway truck crush trailer

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रेत भरे ट्रक में घुसा ट्रेलर, खलासी की मौत

Mon, 15 Apr 2019 06:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Apr 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
one died in accident on agra lucknow expressway truck crush trailer
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 34वें माइल स्टोन पर सोमवार को एक ट्रेलर रेत लदे ट्रक में घुस गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। चालक घायल हो गया। घायल को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लखनऊ की ओर से एक ट्रेलर आ रहा था। बताया गया है कि चालक इरशाद पुत्र सरसुद्दीन निवासी कोट मंडावर जिला दौसा राजस्थान ने ट्रेलर खलासी आरिफ पुत्र जाकिर निवासी कोट मंडावर जिला दौसा को चलाने के लिए दे दिया था। 
विज्ञापन


फतेहाबाद थाना क्षेत्र में 34 वें माइल स्टोन पर ट्रेलर बेकाबू होकर रेत लदे ट्रक में जा घुस गया। जिससे ट्रेलर चला रहे आरिफ (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक इरशाद घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी आरके अग्निहोत्री कर्मचारियों, एम्बुलेंस और हेल्पिंग वैन के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की मदद से गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकाला। वहीं घायल को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया। 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 33 पर 11 अप्रैल को हुए दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की जान गई थी। इनमें सात लोग जौनपुर और एक व्यक्ति आजमगढ़ का था। सभी लोग आगरा यूनिवर्सिटी में साक्षात्कार देने जा रहे थे। तभी उनकी कार रेत भरे ट्रक में जा घुसी थी।

इसी तरह सोमवार को भी एक ट्रेलर रेतभरे ट्रक में जा घुसा, जिसमें खलासी की जान चली गई। एक्सप्रेसवे पर रोक के बाद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है। इसी से लगातार हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed