{"_id":"5dbf06e68ebc3e93cd66d44b","slug":"one-death-by-dengue-kasganj-news-agr4135380115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
कासगंज के भैंसोरा गांव में पीड़ितों का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। ग्राम बरी बगवास के एक युवक की डेंगू की चपेट में आने से आगरा में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गंजडुंवारा में एक अन्य युवक को आगरा रेफर किए जाने के बाद रविवार को ग्राम गनेशपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर 30 की स्लाइड बनाई है इनमें से तीन में एनएस1 की पुष्टि हुई।
वासिद (18) बलीउददीन निवासी बरी बगवास को 10 दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजन उसे आगरा ले गए। आगरा जांच में उसमें डेंगू की पुष्टि हो गई। एक सप्ताह से उसका आगरा में इलाज चल रहा था, इसके बाद भी कोई राहत नहीं मिल सकी। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्साधीक्षक डा. मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को चिकित्सकों की टीम गांव भेजी जाएगी। मृतक युवक के घर के आसपास के घरों की स्क्रीनिंग होगी।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम गनेदपुर में 70 घरों के लोगों का परीक्षण किया गया। जिनमें 30 बुखार से पीड़ित थे। इन मरीजों की स्लाइड बनाई और तीन का एनएस1 पॉजिटिव निकला है। इनके नमूने एलआईजा टेस्ट को अलीगढ़ भेजे हैं। अधीक्षक ने बताया कि गांव के एक मरीज के आगरा में इलाज कराने के सूचना मिलने के बाद गांव में स्केनिंग कराई गई।
विज्ञापन
एलआईजा टेस्ट को अलीगढ़ भेजे नौ नमूने नष्ट
कासगंज। जिले में डेंगू की जांच के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे मरीजों को काफी दिक्कत रहती है। स्वास्थ्य विभाग ने एजआईजा टेस्ट के लिए अलीगढ़ नौ मरीजों के नमूने भेजे थे। लेकिन रास्ते में ये नमूने खराब हो गए जिससे जांच ही नहीं हो सकी। जबकि अभी 24 और नमूने जांच को भेजने हैं।
मरीजों में एनएस1 के पॉजिटिव मामले आने के बाद डेंगू की पुष्टि के लिए एलआईजा टेस्ट होता है इसकी सुविधा कासगंज में नहीं है। नमूने इस जांच के लिए अलीगढ़ भेजे जाते हैं। जिला अस्पताल से शनिवार को सुबह के समय 9 मरीजों के नमूने इस टेस्ट के लिए अलीगढ़ भेजे गए। इन्हें लेकर कर्मी बाइक से अलीगढ़ गया रास्ते में ये हिलने डुलने से खरा हो गए। इससेक कोई रिपोर्ट ही नहीं आ सकी है। जबकि अभी विभाग को 24 और नमूने जांच के लिए अलीगढ़ भेजने हैं।
मरीजों के जो नमूने अलीगढ़ भेजे गए थे वे हिलने डुलने की वजह से हीमोलाइज हो गए, जिससे उनका सीरम नहीं निकाला जा सका। जो मरीज शेष रह गए हैं उनके नमूने भेजने में विभाग एहतियात बरतेगा। - डा. राजकिशोर सीएमएस, जिला अस्पताल
गांव भैंसोरा के 14 और मरीजाें में मिले डेंगू के शुरुआती लक्षण
कासगंज। डेंगू का डंक गांव भैंसोरा के लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। चार दिन से लगातार मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। रविवार को 16 और मरीज गांव से जिला अस्पताल भेजे गए। जांच में 14 नए मरीजों में डेंगू के शुरुआती लक्षण मिले हैं।
भैंसोरा में चिकित्सकों की टीम डेरा डाले हुए है। इसके बाद भी बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को भी गांव से जिला अस्पताल के लिए मरीज भेजने का सिलसिला जारी रहा। 16 नए मरीज जिला अस्पताल में भेजे गए। इनका एनएस 1 परीक्षण कराया गया। जिनमें सात मरीजों में डेंगू के शुरुआती लक्षण मिले। शनिवार को भर्ती हुए मरीज में से भी सात मरीजों में डेंगू के लक्षण दिखाई दिए। अब तक बुखार से पीड़ित 62 मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें से 33 मरीजों में ये लक्षण पाए गए हैं। जबकि पांच मरीजों में फेल्सीपेरम और 24 मरीजों में मलेरिया पॉजिटिव निकला है। ये सभी मरीज अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे हैं। रविवार को भी चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का परीक्षण किया। कुछ मरीजों की हालत में सुधार नजर आ रहा है।
टीम ने देखे 72 नए मरीज
कासगंज। ग्राम भैंसोरो में डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 72 नए मरीजों का परीक्षण किया। इनमें से 32 मरीजों की स्लाइड बनाई गईं। 16 मरीज जो गंभीर पाए गए उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया।
भयभीत हैं ग्रामीण
कासगंज। बुखार से हुई तीन मौतों के बाद भैंसोरा में ग्रामीण सहमे हुए हैं। घर घर लोग बीमार हैं। कुछ घराें के तो सभी लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव में लगातार मरीजों की संख्या का इजाफा देख लोगों को चिंता सता रही है।
ये मरीज हुए भर्ती
सावित्री, अंगूरी देवी, सोनकली, प्रेमपाल, मुकेश, गुड्डू, संजय, नैना, शिवम, दीपक, उर्मिला, रामदीप, पूनम, गंगा सिंह, जगेश, सरला को भर्ती कराया गया।
वर्जन
गांव भैंसोरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मरीजों का परीक्षण का उपचार दे रही है। टीम के पहुंचने के बाद से स्थिति में सुधार आने लगा है। मरीजों की संख्या में अब गिरावट आई है।
डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ

मोहल्ला वर्मा नगर में डेंगू के प्रकोप को खत्म करने को दवा छिड़कते दिखे युवा- संवाद- फोटो : ETAH