फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One criminal shot in the leg in an encounter; two arrested.

Agra News: मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 12:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
One criminal shot in the leg in an encounter; two arrested.
फतेहाबाद फोटो।पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश विकेश को ले जाते पुलिस कर्मी,
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे बाइक सवार बदमाशों से शनिवार रात फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर हुसैनपुरा मोड़ के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, 18 हजार रुपये, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में छह लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार रंजन ने बताया 20 जुलाई की रात उर्मिला पत्नी टीकाराम निवासी पतैयापुरा शादी समारोह से घर लौट रही थीं। बाबरपुर के पास एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनसे करधनी, पायल, मोबाइल और सोने के कुंडल लूट लिए थे। 18 अगस्त को हरीराम निषाद निवासी गढ़ी तिवारी, थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद अपनी पत्नी रूबी के साथ पिनाहट जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के कुंडल लूट लिए थे। 27 अगस्त को डंडनियापुरा निवासी अजीत अपनी बहन के साथ घर जा रहा था। गढ़ी गोदना के पास बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। इसमें सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र और कुंडल थे। इसी रात करीब साढ़े आठ बजे नयाबास, शमसाबाद निवासी धीरज गुप्ता अपनी पत्नी खुशबू के साथ फतेहाबाद से घर जा रहे थे। जगराजपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखा पर्स लूट लिया था। 28 अगस्त को वाजिदपुर, थाना डौकी निवासी श्रीकिशन अपनी पत्नी काजल के साथ फतेहाबाद से ससुराल से लौट रहे थे। पलिया के पास बदमाशों ने काजल का पर्स लूट लिया था। पर्स में सोने की दो अंगूठी, चेन और पांच हजार रुपये थे। इसके अलावा कल्याणपुर के पास कोटरेका पुरा निवासी गीतम सिंह की पत्नी हीरादेवी का पर्स भी बाइक सवार बदमाश छीन ले गए थे। शनिवार रात पुलिस टीमें फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटनाओं में शामिल बाइक सवार बदमाश धिमश्री की ओर से फतेहाबाद आ रहे हैं। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक हुसैनपुरा गांव की ओर दौड़ा दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकेश पुत्र धर्मवीर निवासी मढ़ेया फकीर, थाना बलरई जिला इटावा के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उसके साथी सोनू वर्मा उर्फ लुक्का उर्फ सनी पुत्र साहब सिंह निवासी बमुरियाई, थाना निबोहरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कब्जे से 18 हजार रुपये, एक पीली धातु का कान का कुंडल, एक जोड़ी छोटे कुंडल, एक अंगूठी, एक सफेद धातु की पायल, एक करधनी, दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखे और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन





शौक-मौज के लिए करते थे लूट

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शौक-मौज के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार वीकेश मुंबई में ढाबे पर वेटर का काम करता है। रक्षाबंधन से पहले घर आया था, जबकि दूसरा आरोपी सोनू वृंदावन में रसोई का काम करता है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed