फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One and half year old child died during treatment at clinic in Etah

दवा पिलाने से मासूम की मौतः सील क्लीनिक को पीछे के गेट से चला रहा था डॉक्टर, मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 11 Mar 2023 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 05:42 PM IST
सार

एटा में क्लीनिक पर लगत दवा पिलाने से मासूम की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। जानकारी मिली की पहले ही यह क्लीनिक सील किया जा चुका है लेकिन डॉक्टर पैसे दम पर पिछले गेट से इसे संचालित कर रहा था।  

विज्ञापन
One and half year old child died during treatment at clinic in Etah
मासूम की मौत

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को एक क्लीनिक में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने क्लीनिक में हंगामा काट दिया। कहा कि डॉक्टर ने बच्चे को गलत दवा पिलाई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। हालांकि तब तक आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन


नगला भवानी उर्फ नगला बंजारन गांव निवासी सचिन ने बताया कि दो दिन से उसके डेढ़ वर्षीय बेटे अनमोल को पेट में दर्द और दस्त की शिकायत थी। वह जैथरा कस्बा के बढ़ैयान मोहल्ला में संचालित क्लीनिक पर डॉ. अरविंद के पास बच्चे का इलाज कराने पहुंचे। यहां चिकित्सक द्वारा बच्चे को दवा पिलाई गई। 
विज्ञापन


बताया कि दवा पिलाने के बाद डॉक्टर ने सौ रुपये लिए। कुछ समय बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने की जानकारी डॉक्टर को दी। कहा कि डॉक्टर क्लीनिक से भाग गया। वहीं परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैथरा पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने बताया डॉक्टर द्वारा क्लीनिक पर बच्चे को जो दवा पिलाई गई है। उसी से बच्चे की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बच्चे की मौत होने पर पिता की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पूर्व में भी चिकित्सक पर दर्ज कराई जा चुकी है रिपोर्ट

एसीएमओ डॉ सर्वेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ 29 अगस्त को जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। क्लीनिक संचालक पर पूर्व में भी आरोप लगते रहे हैं। एक व्यक्ति द्वारा बच्चे का गलत उपचार करने का आरोप लगाया था। मामले में एसीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया था। सील क्लीनिक होने पर भी दूसरा शटर खोलकर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।



सीएमओ डॉ उमेश त्रिपाठी ने कहा कि क्लीनिक पर बच्चे की मौत हुई है। ऐसी जानकारी मिली है। क्लीनिक संचालक पर पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। क्लीनिक को सील कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed