{"_id":"68a8e039bb69bb9cf30e1bed","slug":"on-the-orders-of-the-court-the-administration-stopped-the-work-of-the-statue-site-kasganj-news-c-175-1-kas1003-136079-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने रुकवाया प्रतिमा स्थल का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने रुकवाया प्रतिमा स्थल का कार्य
Sat, 23 Aug 2025 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो40सिढ़पुरा में हलवाई की पिटाई करते लोग। स्रोत-वीडियो ग्रैव
- फोटो : संवाद
अमांपुर(कासगंज)। कासगंज तिराहा पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन ने रोक लगा दी है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
गांव देवरी निवासी कालीचरन यादव की दुकान कासगंज तिराहे पर है। उन्होंने सिविल जज सीनियर डिवीजन खान जीशान मसूद की कोर्ट में विधायक हरिओम वर्मा के खिलाफ वाद दायर करते हुए बताया कि कासगंज तिराहे पर उनकी दुकान के सामने मूर्ति स्थापित की जा रही है। इससे उनका पूरा कारोबार ठप हो जाएगा। इस मूर्ति स्थापना से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक लोग मूर्ति स्थापित करा रहे हैं। सड़क की एक ओर निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कोर्ट में निर्माण कार्य और दुकान की तस्वीरें भी पेश की। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने मूर्ति के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। साथ ही अमीन के जरिये स्थलीय निरीक्षण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। प्रतिवादी विधायक हरिओम वर्मा को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट से रोक के बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामले में विधायक का कहना है कि नगर पालिका से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है। मूर्ति का निर्माण स्थानीय लोगों से चंदा एकत्रित करके पीडब्ल्यूडी की सरकारी जमीन पर कराया जा रहा है। विभाग से भी एनओसी ले ली जाएगी। मामले में शिकायतकर्ता ने कोर्ट में जमीन अपनी होने का दावा करते हुए कारोबार प्रभावित होने की दलील दी है। उनका आरोप है कि शिकायतकर्ता खुद कई सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा करके कारोबार कर रहे हैं। वह इसकी अधिकारियों से शिकायत करके जांच कराएंगे।