फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   on some rains roads were water log

जरा सी बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल, कई जगह जलभराव

Sun, 07 Jul 2019 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
on some rains roads were water log
मथुरा। जरा सी बारिश ने ही नाला सफाई की पोल खोलकर रख दी। शनिवार और रविवार को हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। उन इलाकों में ज्यादा पानी भरा जहां नगर निगम नालों की सफाई के दावे कर रहा था। भूतेश्वर और पुराने बस स्टैंड पर तो इतना पानी भर गया कि घंटों रास्ता बाधित रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह आई जरा सी बारिश ने शहर की सड़कों को ताल तलैया बना डाला। पुराना बस अड्डा और भूतेश्वर चौराहे पर सड़क पर हुए जलभराव से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह करीब सात बजे से 8:10 तक बारिश होती रही। भूतेश्वर, नया बस स्टैंड तथा पुराने बस अड्डे पर बारिश का पानी भर गया जिससे इन स्थानों पर लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद ही इन स्थानों से पानी निकल सका।
विज्ञापन

निगम अधिकारी भूतेश्वर पर कोई व्यवस्था नहीं कर सके। जिसके चलते भूतेश्वर चौराहे पर रेलवे पुल के नीचे से बारिश का पानी नहीं निकल सका। दो से तीन घंटे बाद ही पानी निकल सका। जलभराव को लेकर लोगों में गुस्सा है। इस संबंध में संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हमने सभी नालों को पूरी तरह से साफ कर दिया है। भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे पानी खींचने के लिए जल एक मोटर एक लेजम (प्लास्टिक का पाइप) रखे हुए हैं। उनसे बारिश के पानी को कम समय में ही निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed