फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On hearing the news of the death of his elder brother, the younger brother also died of shock

Agra News: बड़े भाई की मौत की खबर सुन सदमे से छोटे ने भी त्यागे प्राण

Sat, 17 May 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
On hearing the news of the death of his elder brother, the younger brother also died of shock
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला अखई में बीमारी के चलते बड़े भाई की मौत की खबर सुन छोटे भाई को गहरा आघात लगा और उनकी भी सदमे से मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान उमेश सिंह चौहान (63) और गणेश सिंह चौहान (59) के रूप में हुई। एक ही रात में दो भाइयों की मौत और चिताएं साथ जलने से गांव में मातम पसर गया। उमेश सिंह चौहान दन्नाहारा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थे। 13 मई को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आगरा ले गए। वहां से उन्हें फिरोजाबाद ले जाकर एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 15 मई की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। तीसरे नंबर के भाई गणेश का बड़े भाई उमेश सिंह से गहरा लगाव था। परिजन ने इस खबर को उनसे छिपाने की कोशिश की। 15 मई की रात 1.30 बजे उमेश सिंह का शव घर पहुंचा तो चीत्कार और विलाप से माहौल गमगीन हो गया। रात ढाई बजे परिजन के रोने की आवाज सुनकर गणेश की नींद खुली, तब उन्हें पता चला कि बड़े भाई अब नहीं रहे। बड़े भाई की मौत का सदमा वह नहीं सह सके और उन्होंने भी मौके पर ही प्राण त्याग दिए। कुछ ही घंटों में दो भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा गया। शुक्रवार शाम गांव में ही दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार हुआ। उमेश अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जबकि गणेश के बेटा-बेटी अब अकेले रह गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed