फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old woman brutally murdered police found some suspicious things from spot

फिरोजाबाद: वृद्ध महिला की बेरहमी के गला रेतकर हत्या, पुलिस को इस हाल में मिली लाश

Sat, 16 Apr 2022 05:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 05:51 PM IST
सार

घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को मौके से कुछ संदिग्ध चीजें हाथ लगी हैं।

विज्ञापन
Old woman brutally murdered police found some suspicious things from spot
वृद्ध महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एका क्षेत्र के गांव चिमरारी में निर्माणाधीन घर के बाहर सो रही शांति देवी (72) की शुक्रवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी परिजन को शनिवार सुबह पांच बजे हुई। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ जसराना और थानाध्यक्ष एका मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


परिजन हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसपी देहात बोले, हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। कुछ संदिग्ध चीजें हाथ लगी है। उन पर भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक प्लास भी मिला है। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के बड़े बेटे प्रवीन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी पति की मौत 

एका थाना क्षेत्र के गांव चिमरारी निवासी शांति देवी के पति सुरेश चंद्र की मौत एक साल पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। शांति पर दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों व बड़े पुत्र प्रवीन की शादी हो चुकी है, जबकि संदीप का विवाह नहीं हुआ है। शांति अपने बड़े पुत्र प्रवीन के पास रहती थी। प्रतिदिन की तरह शांतिदेवी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी, जबकि प्रवीन अपनी पत्नी भारती तथा दोनों पुत्रों के साथ घर के अंदर सो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के देवर प्रेम बहादुर ने बताया कि संदीप अपनी बड़ी बहन पूनम के घर चार दिन पहले ही गया था। पूनम मैनपुरी के भोगांव में रहती है। सुबह करीब पांच बजे प्रवीन का बड़ा पुत्र उमंग अपनी दादी के पास लेटने के लिए आया। उसने दादी शांति को आवाज भी लगाई, लेकिन वृद्धा द्वारा उत्तर न देने पर उसने चेहरे से चादर हटाकर देखी तो खून से लथपथ दादी को देख बालक की चीख निकल गई। घर के अंदर सो रहे माता-पिता को उमंग ने घटना की जानकारी दी। 

प्रवीन और उसकी पत्नी घर से बाहर आईं। चारपाई पर पड़ा वृद्धा का शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह और थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सात बीघा जमीन की मालिकन थी शांति 

प्रेम बहादुर ने बताया कि शांति के नाम पुस्तैनी सात बीघा जमीन थी। वहीं सात बीघा जमीन पट्टे की थी। कुल 14 बीघा जमीन की वे मालकिन थीं। वहीं प्रवीन ने भी सात बीघा जमीन पट्टे पर ले रखी थी। संदीप के नाम कोई जमीन नहीं थी। 

मकान का निर्माण करा रहा है प्रवीन

पुस्तैनी मकान के समीप ही प्रवीन खुद के मकान का निर्माण करा रहा है, जिसकी रखवाली के लिए वृद्ध महिला नवनिर्मित मकान के पास चारपाई पर सोती थी। चारपाई के पास ही कूलर भी लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed