फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Old rate of GST should be applicable on brick kilns, coal received at government rate'

'ईंट भट्ठों पर जीएसटी की पुरानी दर लागू हो लागू,सरकारी दर पर मिले कोयला'

Wed, 29 Sep 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
'Old rate of GST should be applicable on brick kilns, coal received at government rate'
रफ़रोजाबाद ! वार्ता के दौरान जानकारी देते जनपद ईट निर्माता समिति के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जनपद ईंट निर्माता समिति जिलाध्यक्ष बीएस यादव संत ने कहा केंद्र सरकार ने जीएसटी काउंसिल की 17 सितंबर को आहूत बैठक में ईंट भट्ठों पर लगने वाले जीएसटी की दर को एक प्रतिशत से बढ़ाकर छह प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही कोयले की दर दस हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन से दोगुनी कर दी गई। कोयले और जीएसटी की नई दरों को लागू किए जाने से कुटीर उद्योग बर्बाद होगा। इसे बचाने को जीएसटी की पुरानी दरें लागू करने के साथ कोयला सरकारी दर पर मुहैया कराया जाए। यह बात उन्होंने क्लब चौराहा स्थित होटल में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठा एक मौसमी उद्यम रोजगारपरक श्रम आधारित उद्योग है। इसकी संख्या उत्तर प्रदेश में बीस हजार है। इसमें लाखों श्रमिकों का हित समायोजित है। जिले में 130 भट्ठे संचालित है। इस कुटीर उद्योग को विभिन्न हथकंडों से बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। एमओईएफ का आदेश हुआ है कि दो हजार वर्गमीटर से ज्यादा मकानों पर लाल ईंट का प्रयोग नहीं होगा। हालांकि अंग्रेजी शासन में बने पुल के निर्माण में लाल ईंट का प्रयोग होता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीएसटी की मार एवं कोयले की महंगाई से यह उद्योग पूरी तरह से टूट जाएगा। गरीबों के लिए छत बनवा पाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण समिति के मानकों को पूरा करने के बाद भी ताज ट्रिपेजियम जोन के नाम पर ईंट भट्ठा स्वामियों का उत्पीड़न किया जाता है। प्रमोद यादव, डॉ. धीरेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, डॉ. प्रेम सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, अतुल यादव, मनोज यादव, शंभू यादव, पंकज यादव, संचित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed