फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man killed by hitting him with a shovel there was a dispute even over his funeral

UP: जिस बुजुर्ग की फावड़े से प्रहार कर हुई हत्या...उसकी अंत्येष्टि पर भी विवाद, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Mon, 24 Mar 2025 08:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 08:28 AM IST
सार

डौकी थाना क्षेत्र में जिस बुजुर्ग की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई, उसकी अंत्येष्टि को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। परिवार के लोग विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्हें समझाकर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करवाया गया। 

 

विज्ञापन
old man killed by hitting him with a shovel there was a dispute even over his funeral
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना डौकी के कुई कुमरगढ़ में विवादित जमीन पर कब्जे के प्रयास के विरोध पर हमलावरों ने बुजुर्ग किसान भोजराज की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी थी। मामले में अंतिम संस्कार विवादित स्थल पर करने की कोशिश से तनाव फैल गया। महिला शव नहीं उठने दे रही थीं। पुलिस ने समझा बुझाकर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करवाया। दूसरी ओर, पुलिस ने 17 के खिलाफ केस दर्श्कर लिया है।
विज्ञापन


गांव कुई कुमरगढ में विगत शनिवार को भोजराज की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार सुबह से ही गांव में मृतक किसान के रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब एक बजे शव पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। अंतिम संस्कार के लिए महिलाएं विवादित स्थल पर ही अड़ गईं। परिजन का कहना था कि जिस जगह हत्या की गई है, अंतिम संस्कार भी वहीं होगा। इससे तनाव फैल गया। पुलिस फोर्स ने किसी तरह से परिजन को समझाया। इसके बाद श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बांग्लादेश के साथ ये 10 राज्य, जहां फैला है दवा माफिया का कारोबार; जेल से रिहा होने का बाद भी नहीं माना
विज्ञापन
विज्ञापन



 

दो महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक डौकी ने बताया कि शनिवार को हुई भोजराज की हत्या के मामले में मृतक के बड़े बेटे राजकुमार ने केस दर्ज कराया है। इसमें सियाराम, सत्यप्रकाश, बंटी पुत्रगण गंगा सिंह, शीला देवी पत्नी सियाराम, खेमचंद पुत्र अतरसिंह, बीरेंद्र, बुच्ची पुत्रगण सूरजपाल, प्रवेश पुत्र सियाराम , रामप्रसाद, अतरसिंह पुत्रगण गेंदालाल, रामेश्वर पुत्र तेजसिंह, यश कुमार पुत्र रामेश्वर, मान देवी पत्नी बुच्ची, हर देवी पत्नी सत्यप्रकाश, ममता पत्नी बंटी, नवल सिंह पुत्र कैलाशी, समर सिंह शामिल हैं। इसमें पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद सभी आरोपी घरों से फरार हो गए हैं।

ये भी पढ़ें -  Agra: डंपर ने कुचल दी 14 साल की लड़की, मौत पर फूट पड़ा आक्रोश; ढाई घंटे तक रहा जाम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed