Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drug mafia business is spread 10 states along with Bangladesh

UP: बांग्लादेश के साथ ये 10 राज्य, जहां फैला है दवा माफिया का कारोबार; जेल से रिहा होने का बाद भी नहीं माना

Mon, 24 Mar 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 09:40 AM IST
सार

दवा माफिया का राज बांग्लादेश के साथ ही 10 राज्यों में फैला है। पहली बार 2023 में वो पकड़ा गया। जेल से रिहा होने के बाद भी वो नहीं माना। इसके बाद उसने फिर से ये काला कारोबार शुरू कर दिया था। 
 

विज्ञापन
drug mafia business is spread 10 states along with Bangladesh
विजय गोयल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दवा माफिया विजय गोयल को पहली बार 2023 में पकड़ा था। इसकी सिकंदरा और बिचपुरी क्षेत्र में नकली दवा बनाने की तीन फैक्टरी थी। जेल में बीते साल रिहा होने के बाद फिर से इसने नकली दवा बनाने का काला धंधा शुरू कर दिया था। इसका नेटवर्क बांग्लादेश के अलावा 10 राज्यों तक फैला हुआ था। इसके यहां जब्त दवाएं जांच में नकली मिली थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra:  ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा हुईं मिस यूनिवर्स, बोलीं-वाह ताज, वंडरफुल, अमेजिंग
विज्ञापन



 
Trending Videos

बना ली थी फैक्टरी
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि ये हिमाचल प्रदेश से दवा से जुड़ी पुरानी मशीनों की खरीदकर फैक्टरी बना ली। यहां से दिल्ली समेत कई राज्यों से कच्चा माल लेकर कई तरह की नकली दवाएं और सिरप बनाता था। 2023 जुलाई में सिकंदरा और बिचपुरी की फैक्टरी से करीब 6 करोड़ की नकली दवाएं, कच्चा माल और मशीनें मिलीं। 
 
ये भी पढ़ें -  Agra: डंपर ने कुचल दी 14 साल की लड़की, मौत पर फूट पड़ा आक्रोश; ढाई घंटे तक रहा जाम


 
विज्ञापन

आठ करोड़ की दवाएं हुईं जब्त
इसके बाद ये रिहा हो गया और बीते साल अक्तूबर में फिर इन्हीं क्षेत्रों में अवैध फैक्टरी पकड़ी गई। इसमें करीब 8 करोड़ की दवाएं समेत अन्य सामग्री जब्त की। इसके यहां से दोनों बार करीब 24 से अधिक नमूने लिए। दवाओं के सभी नमूने नकली मिले। एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की जांच में दवा माफिया विजय गोयल का काला कारोबार बांग्लादेश के अलावा दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत 10 राज्यों में फैला हुआ था।

ये भी पढ़ें -  Agra: नशे में गाड़ी चलाने की न करें गलती...पुलिस ने चलाया अभियान, 14 वाहन चालकों के कटे चालान



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed