फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dumper crushed 14-year-old girl outrage erupted death traffic jam lasted for two and a half hours

Agra: डंपर ने कुचल दी 14 साल की लड़की, मौत पर फूट पड़ा आक्रोश; ढाई घंटे तक रहा जाम

Mon, 24 Mar 2025 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 08:11 AM IST
सार

आगरा के बरहन में किशोरी की मौत पर गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। 
 

विज्ञापन
dumper crushed 14-year-old girl outrage erupted death traffic jam lasted for two and a half hours
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के अहारन-मझौआ रोड पर साइकिल से बाजार जा रही पलक (14) को डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बरहन-अहारन रोड पर जाम लगा दिया। चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


अहारन कस्बा निवासी डेयरी संचालक दिलीप सिसौदिया की पुत्री पलक रविवार शाम करीब 5 बजे साइकिल से बाजार जा रही थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि अहारन-मझौआ रोड पर सरकारी गोदाम के पास डामर लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने किशोरी को कुचल दिया।
विज्ञापन


डंपर का पहिया सिर पर चढ़ जाने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सड़क पर जाम लगाए कुछ लोगों ने डंपर में आग लगाने की भी कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वह रो-रोकर बेहाल थे। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि भारी वाहन पूरे दिन दौड़ते हैं। कभी चेकिंग नहीं होती है। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed