{"_id":"5e215a688ebc3e4b220735c2","slug":"old-man-died-in-road-accident-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: चलते हुए ट्रक का पहिया निकला, चपेट में आने से वृद्ध की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: चलते हुए ट्रक का पहिया निकला, चपेट में आने से वृद्ध की मौत, दो लोग घायल
Fri, 17 Jan 2020 12:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चलते ट्रक का पहिया निकल गया, जिसकी चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव परौली सुहागपुरी निवासी 70 वर्षीय जवाहर लाल पुत्र गंगा प्रसाद खेत पर बनी एक कोठरी में रहकर अपनी फसल की रखवाली करते थे। शुक्रवार सुबह को वो अपने बेटे उमाशंकर के साथ खेत से घर आ रहे थे।
तभी अलीगंज की तरफ से एटा जा रहे बारह चक्का एक ट्रक का पहिया निकल गया। ट्रक का पहिया जवाहर लाल के बेटे उमाशंकर को चपेट में लेते हुए दौड़ते हुए निकल गया। जब तक उमाशंकर कुछ समझ पाते पहिया जवाहर लाल को जा लगा।
विज्ञापन
इससे वो सड़क पर गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया गांव निवासी रामप्रकाश की पत्नी को भी जा लगा। जिससे वो भी गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे जैथरा सीएचसी ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।