{"_id":"64eb8b00b46396f5c70d5939","slug":"old-man-committed-suicide-by-hanging-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-3343-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वृद्ध ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वृद्ध ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Sun, 27 Aug 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
कुरावली। गांव सिरसा निवासी एक वृद्ध ने शनिवार की देर शाम गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी होती लाल (55) ई-रिक्शा चलाता था। वह शराब पीने का आदी था। शनिवार को वह घर से खाना खाकर निकल गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि उसका शव पास के एक गांव के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका देखा। जानकारी होने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव को फंदे से उतारकर जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया। मौत की मिलने पर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।