फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man beaten to death fight with his son old father became target spread terror by pelting stones

UP: वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला, बेटे से हुआ झगड़ा...बुजुर्ग पिता बन गया निशाना; पथराव कर फैलाई दहशत

Tue, 18 Mar 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 08:52 AM IST
सार

आगरा के डौकी में टेंपो से बाइक टकराने पर विवाद इस कदर बढ़ गया कि वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पथराव कर दहशत भी फैला दी। 
 

विज्ञापन
old man beaten to death fight with his son old father became target spread terror by pelting stones
बुजुर्ग की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना डौकी के गांव गेहनू में टेंपो से बाइक टकराने के विवाद 60 वर्षीय वृद्ध गज सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छह लोगों ने मिलकर वृद्ध पर हमला किया। हमलावरों ने पथराव कर दहशत फैला दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पत्नी की हत्या: बेटे सुन न सकें मां की चीखें...इसलिए पति ने ऐसे किया घरवाली का कत्ल, फट पड़ा घरवालों का कलेजा
विज्ञापन

 

ये हुआ था विवाद
गांव गेहनू, थाना डौकी निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे वह बाइक से भाई करुआ और भांजे अंकित के साथ जा रहे थे। टंकी चौराहा से पहले सामने चल रहे टेंपो को उसके चालक हरिओम ने अचानक मोड़ दिया। इससे बाइक टकरा गई। हरिओम उनके खेत के सामने ही रहता है। अंकित का हाथ लगने से टेंपो की खिड़की मुड़ गई। इस पर हरिओम ने उसकी पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें -  UP: स्टेट चैंपियन वेटलिफ्टर 14 वर्षीय मैघांशी यादव की मौत, रात में हुई बेचैनी...सुबह बिस्तर पर मिली लाश

 

लाठी-डंडे लेकर हमला बोला
अंकित वापस आ गया। दोनों भाई काम पर चले गए। एक घंटे बाद हरिओम अपने साथियों के साथ उनके खेत पर पहुंचा। महेंद्र के पिता गज सिंह की पिटाई की। अंकित ने बचाने का प्रयास किया तो उसको भी पीटा। ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग गए। गज सिंह ने महेंद्र को बताया। शाम तकरीबन चार बजे एक बार फिर आरोपी पक्ष के लोग आ गए। आरोप है कि हरिओम, रामअवतार, श्रीभगवान, जितेंद्र ने लाठी-डंडे लेकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें -  UP: मेडिकल छात्रा से दोस्तों ने रखी ऐसी शर्त...इस कदर तनाव में आ गई वो; थाने में पहुंचकर रो पड़ी
 
विज्ञापन

घटना से परिवार में कोहराम
गज सिंह और उनके बेटे छोटेलाल को पीटा। शोर सुनकर पहुंचे तो परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की। पथराव किया। गज सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी विपक्षी आ गए। रास्ते में रोककर फिर पिटाई लगाई। बहू मधु थाने पहुंची और सूचना दी। गज सिंह को एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर गए, जहां गज सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो से बाइक टकराने पर मारपीट हुई है। केस दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
 

पथराव 20 मिनट तक हुआ
मारपीट के बाद लोग के जुटने पर आरोपी पथराव करने लगे। इस पर मृतक परिवार के लोग भी जुट गए। उन्होंने भी ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। हत्या से गांव में तनाव है। फोर्स तैनात की गई है। परिजन का कहना था कि घायल गज सिंह को अस्पताल ले जा रहे थे। मगर, आरोपियों ने रास्ते में हमला कर दिया। इस कारण एक घंटे तक अस्पताल नहीं जा सके। इससे गज सिंह की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed