फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical college Girl student accused her friends of harassment filed a report

UP: मेडिकल छात्रा से दोस्तों ने रखी ऐसी शर्त...इस कदर तनाव में आ गई वो; थाने में पहुंचकर रो पड़ी

Tue, 18 Mar 2025 07:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 07:40 AM IST
सार

आगरा के नेमीनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने अपने साथियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वो इस कदर प्रताड़ित हो गई कि थाने पहुंच गई। थाने में आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी। 

 

विज्ञापन
Medical college Girl student accused her friends of harassment filed a report
मेडिकल छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर स्थित नेमीनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में नवलपुर की इंटर्नशिप छात्रा ने साथी छात्रों पर पार्टी के लिए रुपये नहीं देने पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। काॅलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्र व छात्रा को निष्कासित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
विज्ञापन




 

पार्टी के लिए मांगे थे एक हजार रुपये
बीएचएमएस की छात्रा ने साथी छात्र मुद्रिका श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा और आकाश पर आरोप लगाया है कि कॉलेज में 15 फरवरी को पार्टी करने के लिए एक हजार रुपये मांगे गए। उसने पार्टी में शामिल नहीं होने की वजह से रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा एक हजार रुपये भेजने के लिए दबाव बनाया।

ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़

 

पीड़िता को भेजे अश्लील मैसेज
पीड़िता ने अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। परेशान छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर थाने में केस दर्ज कराया है। कालेज निदेशक डॉ प्रदीप गुप्ता ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आकाश जायसवाल और तनु तिवारी को निष्कासित कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP News: ISI की महिला एजेंट की चैट...जानें रविंद्र को जाल में कैसे फंसाया, एटीएस की जांच में नया खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed