फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man attempted suicide by jumping into a canal in firozabad

फिरोजाबाद: बुजुर्ग ने नहर में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास, युवकों ने बचाई जान

Sun, 05 Jul 2020 04:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
old man attempted suicide by jumping into a canal in firozabad
युवकों ने बुजुर्ग को बचाया

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक बुजुर्ग रविवार की सुबह स्टेशन रोड स्थित पुल से नहर में कूद गया। वहां टहल रहे युवकों की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने बुजुर्ग को नहर से सुरक्षित निकाला। इसके बाद उन्हें समझा-बुझाकर घर भेजा। 

विज्ञापन

 
शिकोहाबाद के मोहल्ला मेहराबाद निवासी मेगू (65) रविवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए वो नहर के समीप पहुंच गया। कुछ देर बाद वृद्ध ने नहर में छलांग लगा दी। वृद्ध को नहर में कूदता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने चीखपुकार मचा दी। 
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर मौजूद युवकों ने नहर में कूदकर वृद्ध को बचाया। जानकारी पर वृद्ध के परिजन और मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। पूछताछ में वृद्ध ने गृहक्लेश से तंग आकर जान देने की कोशिश करने की बात कही। इस पर लोगों ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर वृद्ध को घर भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed