फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old couple died together and both burnt on same pyre in Mathura

एक चिता पर जले दंपती: सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर लिए सात फेरे, एक की मौत की खबर सुन दूसरा भी चल बसा

Sun, 22 Jan 2023 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 09:44 PM IST
सार

आपने अक्सर प्रेमी युगलों को साथ जीने मरने की कसमें खाते देखा व सुना होगा। लेकिन सच में कोई साथ जिए और साथ मरे ऐसा सौभाग्य कम ही मिलता है। ऐसा ही एक मार्मिक मामला मथुरा से सामने आया है। यहां सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करके सात फेरे लेने वाले वृद्ध दंपति ने एक साथ अंतिम सांस ली। 

 

विज्ञापन
Old couple died together and both burnt on same pyre in Mathura
चिता - फोटो : फाइल

विस्तार

मथुरा में वृद्ध दंपति ने शनिवार को एक साथ दुनिया से विदा ले ली। दोनों की एक साथ अर्थी निकाली गई और एक ही चिता पर दोनों को मुखाग्नि दी गई। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखों में आंसू थे। दंपति ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है।

विज्ञापन


घटना नगला मोहन (जुगसना) गांव की है। गांव निवासी सोबरन सिंह की पत्नी चंद्रवती (70) कुछ दिन से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोबरन सिंह (75) गांव में ही थे। शनिवार को अचानक सोबरन की तबीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन


घर के लोग उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। यह खबर अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी को दी गई। खबर सुनकर उनकी आंखों से अश्रु धारा बह निकली। वह शांत मुद्रा में चली गईं। किसी से कुछ बात नहीं कर रही थी। कुछ ही समय बाद अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। खबर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। इशके बाद एख साथ दंपति की अर्थी निकली और एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। बाद में दोनों का एक ही चिता पर अग्निदाह कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed