फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Couple Complaint to Ssp Beaten By Son's Wife Crime News Agra

बहू के 'खौफ' से छोड़ा घर, ससुर को पड़ा अस्थमा का अटैक, छीन लिया इन्हेलर, पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित

Fri, 22 Nov 2019 12:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Nov 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Old Couple Complaint to Ssp Beaten By Son's Wife Crime News Agra
एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग राजकुमार शर्मा ने एसएसपी ऑफिस में बुधवार को शिकायत की है कि बहू ने उन्हें पत्नी गुड्डू सहित उनके ही घर से निकाल दिया है। आरोप यह भी है कि बहू उन्हें पीटती है।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब उन्हें अस्थमा का अटैक पड़ने पर बहू ने उनके हाथ से इन्हेलर छीन लिया। उनका कहना है कि बहू के पिता पर हत्या सहित कई केस दर्ज है। वह भी उन्हें धमकी देते हैं। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ लोहामंडी को सौंपी है।
विज्ञापन


राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनका घर शाहगंज के शिवाजी नगर में है। इकलौता बेटा मोहित शर्मा नौकरी करता है। बहू ने इन्हेलर छीन लिया तो वह घर के बाहर आ गए। राहगीरों ने उन्हें तड़पता देख अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वह पत्नी को लेकर वृद्धाश्रम आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि बहू के खिलाफ थाना शाहगंज में शिकायत की। उसके पिता के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी दी और एफआईआर की कॉपियां भी दीं। बहू के भाई के खिलाफ भी मुकदमे विचाराधीन हैं, लेकिन पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना था कि बेटा भी अपने ससुर से डरता है।

दो महीने में हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं
एत्मादपुर के रहनकलां में दो महीने पहले हुए जुगेंद्र की हत्या के आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए। उनके परिवारीजनों ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 20 सितंबर को जुगेंद्र घर के बाहर नाली की सफाई कर रहा था। तभी पड़ोस के जगदीश सिंह, राहुल, अश्वनी और मुकेश से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि उन लोगों ने जुगेंद्र को पीटा और गंभीर हालत में छोड़ दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed