{"_id":"680e0666288a575c5707f760","slug":"okendra-rana-karni-sena-again-attacked-rajya-sabha-mp-ramjilal-suman-pelted-stones-at-vehicles-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा सांसद पर फिर करणी सेना का हमला...गाड़ियों पर पथराव, टायर फेंके; ओकेंद्र राणा बोला- हमारे लोगों ने किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा सांसद पर फिर करणी सेना का हमला...गाड़ियों पर पथराव, टायर फेंके; ओकेंद्र राणा बोला- हमारे लोगों ने किया
Sun, 27 Apr 2025 03:56 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Apr 2025 03:56 PM IST
सार
राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना ने फिर हमला किया है। काफिले के साथ सांसद बुलंदशहर जा रहे थे। अलीगढ़ के टोल प्लाजा पर काफिले पर पथराव किया गया। सांसद के अनुसार 12 गाड़ियां हमले में क्षतिग्रस्त हुईं हैं।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना ने फिर हमला किया। अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर राजपूत करणी सेना ने राज्यसभा सांसद के काफिले पर पथराव किया। टायर फेंके। किसी तरह सांसद सुमन जान बचाकर निकले। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए ओकेंद्र राणा ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
सांसद सुमन पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर बुलंदशहर में दलित उत्पीड़न की घटना पर पीड़ितों को सांत्वना देने जा रहे थे। उनके काफिले में 25 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। काफिले के अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पहुंचने पर राजपूत करणी सेना ने सुमन के काफिले पर पथराव कर दिया। टायर फेंके।
ये भी पढ़ें-गुलफाम हत्याकांड: मुस्लिम युवक की माैत पर इसलिए बनाया वीडियो, चाैंकाने वाला खुलासा; पुलिस पकड़ से दूर आरोपी
ये भी पढ़ें-गुलफाम हत्याकांड: मुस्लिम युवक की माैत पर इसलिए बनाया वीडियो, चाैंकाने वाला खुलासा; पुलिस पकड़ से दूर आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी तरह सांसद जान बचाकर वहां से निकले। बुलंदशहर पहुंचने पर प्रशासन ने सांसद सुमन को आगरा वापस भेज दिया। सांसद सुमन ने कहा पहली बार हमला करने पर हमलावरों के खिलाफ पुलिस प्रशाशन ने कोई करवाई नहीं की। इसलिए हमलावरों की हिम्मत बढ़ गई है। बार-बार मुझे जान से मारने की कोशिश की जा रही है। मुझे कुछ होता है तो योगी सरकार इसके लिए जिम्मेदार होगी।
ये भी पढ़ें-UP: घर में मिली महिला की लाश...आधे शरीर पर नहीं थे कपड़े, गले पर चोट के निशान; मंजर देख लोगों की कांप गई रूह
ये भी पढ़ें-UP: घर में मिली महिला की लाश...आधे शरीर पर नहीं थे कपड़े, गले पर चोट के निशान; मंजर देख लोगों की कांप गई रूह
सांसद सुमन ने कहा पुलिस और सरकार के इशारे पर मुझ पर प्राण घातक हमला हुआ। 100 से अधिक लोगों ने गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके। हमले में एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं। उन्होंने कहा कि दलितों की आवाज कुचलने के लिए सरकार की शह पर साजिश हो रही है।
उधर हमले के बाद करणी सेना के ओकेंद्र राणा ने वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। कहा जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं। इससे पहले 26 मार्च को करणी सेना ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा आवास पर हमला किया था। घर में तोड़फोड़ की गई। गाड़ियां तोड़ी गईं थीं। सपा सांसद के घर हमले के मामले में हरीपर्वत क्षेत्र में दो मुकदमे भी दर्ज हुए थे।