फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Half naked body of woman found in house

UP: घर में मिली महिला की लाश...आधे शरीर पर नहीं थे कपड़े, गले पर चोट के निशान; मंजर देख लोगों की कांप गई रूह

Sun, 27 Apr 2025 01:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:27 PM IST
सार

एटा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में महिला की लाश मिली। अर्धनग्न अवस्था में मिले शव पर गले समेत कई जगह चोट के निशान थे। घटनास्थल के हालात देख लोगों की रूह कांप गई।

विज्ञापन
Half naked body of woman found in house
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र में गांव रामनगर जिटौली में रविवार की सुबह महिला का चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


 

गांव रामनगर जिटौली निवासी हवलदार सिंह ने बताया कि शनिवार को परिवार में एक शादी थी। लड़के की बरात में शामिल होने गए थे। पत्नी ममता (40) घर पर अकेली रह गई थी। रविवार की सुबह जब हम लोग बरात से घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। 

ये भी पढ़ें-UP: 'बेटियों की ससुराल में मां न करें ऐसा काम...', पतियों की आत्महत्या पर बोलीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज लगाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोग भी घर के बाहर आ गए तो बेटा पीछे की दीवार से घर के अंदर गया। वहां की स्थिति को देखकर उसकी चीख निकल गई। घर के आंगन में चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में ममता का शव पड़ा हुआ था। 

ये भी पढ़ें-UP: दो गोली मारी, फिर चाकू से 12 वार...पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या का ऐसा मंजर, दृश्य देख महिला की माैत
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। हवलदार सिंह ने बताया कि पत्नी के शरीर से आधे कपड़े गायब थे और गले व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। बताया कि बड़ा बेटा विशाल दिल्ली में रहकर हलवाई का काम करता है। अगले माह 25 मई को विशाल का विवाह होना है। मां की मौत के बाद अब उस घर में शादी की खुशियों की जगह मौत का मातम पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed