फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OHE line closed due to Chambal Express getting stuck in panto more than 12 trains affected

Railway News: चंबल एक्सप्रेस के पेंटो में फंसकर बंद हुई ओएचई लाइन, 12 से ज्यादा ट्रेनें हुईं प्रभावित

Mon, 15 Apr 2024 07:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 07:27 PM IST
सार

ओएचई लाइन बंद होने से 12 से ज्यादा ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए। प्लेटफार्म संख्या एक पर आने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर रोका गया।
 

विज्ञापन
OHE line closed due to Chambal Express getting stuck in panto more than 12 trains affected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में चंबल एक्सप्रेस के पेंटो में फंसकर सोमवार सुबह ओएचई लाइन बंद हो गई। इसके कारण ब्रांच लाइन और प्लेटफार्म संख्या एक पर आने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर रोका गया।
विज्ञापन


घटना प्रात: पांच बजकर 14 मिनट की है। मथुरा से हावड़ा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से गंतव्य के लिए रवाना हुई। प्लेटफार्म से कुछ ही दूरी पर नरहौली पुल के निकट ट्रेन का पेंटो ओएचई में फंस गया। इससे ओएचई लाइन बंद हो गई। ओएचई लाइन बंद होते ही प्लेटफार्म संख्या एक से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया।
विज्ञापन


ओएचई लाइन बंद होने की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ओएचई को सही करने का काम शुरू किया गया। इस दौरान ब्रांच लाइन और प्लेटफार्म संख्या एक पर आने वाली करीब 12 ट्रेनों को प्लेटफार्म संख्या दो, तीन, चार, छह, सात, आठ, नौ पर रोका गया और आगे रवाना किया गया। इस कारण ट्रेनें 30 मिनट से लेकर करीब एक घंटे की देरी से चलीं। ओएचई सुबह 9:48 बजे ठीक हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले गए इन ट्रेनों के प्लेटफार्म
ओएचई के बंद होने के कारण समता एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सोगरिया एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, होशियारपुर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, पंजाब मेल, मंगला एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और पलवल आगरा शटल को बदले हुए प्लेटफार्म से चलाया गया। मथुरा जंक्शन के स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि चंबल एक्सप्रेस के पेंटो में फंसकर ओएचई लाइन बंद हो गई थी। इस कारण ब्रांच लाइन और प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed