फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officials worried about possibility of power crisis in Agra amidst scorching heat

UP News: ओह! एक तरफ सूरज उगल रहा आग, ऊपर से बिजली संकट, हो जाएं सावधान नहीं तो गर्मी से होगा बुरा हाल

Wed, 14 Jun 2023 12:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 12:38 PM IST
सार

ओह! एक तरफ सूरज आग उगल रहा है। दूसरी तरफ बिजली संकट के आसार नजर आ रहे हैं। आप भी सावधान हो जाएं नहीं तो गर्मी से बुरा हाल होगा। 

विज्ञापन
Officials worried about possibility of power crisis in Agra amidst scorching heat
बिजली संकट - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रचंड गर्मी से विद्युत व्यवस्थाएं भी हांफ रही हैं। पंखा, कूलर और एयर कंडीशनर आदि से लोड काफी बढ़ गया है। इससे बिजली संकट के आसार नजर आ रहे हैं। दक्षिणांचल क्षेत्र में 4.23 लाख उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं। मंगलवार को प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने 22 जून तक सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। उपभोक्ताओं से बिजली फिजूल खर्च नहीं करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

बिजली की खपत रात 9 से 12 बजे तक आगरा, मथुरा, मैनपुरी सहित 21 जिलों में 6,000 मेगा वॉट तक रिकॉर्ड की गई है। इसके कारण रोस्टर प्रभावित हो रहा है। जहां 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, वहां 18 से 22 घंटे आपूर्ति हो रही है। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए डीवीवीएनएल में अलर्ट घोषित है। सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: हैलो! तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है, तीन लाख दे जाओ, पुलिस को बताया तो...और फिर नदी में उतराती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

दफ्तरों में बिजली बर्बादी रोकने को डीएम को भेजे पत्र

प्रबंध निदेशक अमित किशोर का उपभोक्ताओं से कहना है कि बिजली बर्बाद न करें। अनियंत्रित रूप से इस्तेमाल पर रोक लगाने और चोरी रोकने के लिए ड्रोन से लेकर रात्रि पेट्रोलिंग टीमें लगाई हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ औद्योगिक इकाइयां प्रभावित न हों इसके लिए सभी प्रकार के शटडाउन लेने पर भी रोक है। विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य नहीं होंगे। दफ्तरों में बिजली बर्बादी रोकने के लिए सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजे हैं। जल्द उनके साथ बैठक भी होगी।

रिजर्व में रखे 10 हजार ट्रांसफार्मर

गर्मी में किसी भी तरह के बिजली संकट से निपटने के लिए दक्षिणांचल ने स्टोर व वर्कशॉप में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। दस हजार से अधिक विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखे हैं। इनके अलावा केबल व अन्य सामान उपलब्ध है।

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

ऑनलाइन होंगे गलत बिलों में संशोधन

प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने बताया कि बिजली के गलत बिलों में संशोधन सिर्फ ऑनलाइन होंगे। इसके लिए तहसील दिवस, उपकेंद्र, अधिशासी अभियंता या संभव दिवस के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। जिन्हें लगता है बिल अधिक या गलत है वो संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed