फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers took care of the lack of oxygen in the emergency

इमरजेंसी में ऑक्सीजन की कमी पर अफसरों ने संभाली व्यवस्था

Tue, 27 Apr 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Officers took care of the lack of oxygen in the emergency
मैनपुरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को ऑक्सीजन की कमी पर तीमारदारों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस पर प्रशासनिक अमला जिला अस्पताल पहुंच गया। यहां एडीएम की मौजूदगी में 10 सिलिंडर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई। डाक्टरों ने इसकी जानकारी मरीजों को दी। इमरजेंसी में भर्ती कुछ मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिली तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एडीएम बी राम, एसडीएम ऋषिराज जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गए। सीएमओ ने जब यहां जानकारी की तो वास्तव में ऑक्सीजन की कमी मिली। सीएमओ ने तुरंत सीएमएस से बात की और 10 सिलिंडर ऑक्सीजन के इमरजेंसी के लिए उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

-----
ठीक होने वाले मरीज भी नहीं हटने दे रहे ऑक्सीजन
मरीज भी जिला अस्पताल में परेशानी खड़ी कर रहे हैं। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने अधिकारियों को बताया तीन मरीज जिनका ऑक्सीजन लेवल 91 से 95 पहुंच गया है, इसके बाद भी ऑक्सीजन नहीं हटाने दे रहे हैं, अभद्रता करने को मजबूर हैं। एडीएम और सीएमओ ने भी मरीजों को समझाया, लेकिन वे उनकी सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed