{"_id":"5f0428b7fb6f116660544800","slug":"officers-photo-tampered-in-the-police-post-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में सेंध ! अफसरों की तस्वीरों से छेड़छाड़, किसी को भनक तक नहीं लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में सेंध ! अफसरों की तस्वीरों से छेड़छाड़, किसी को भनक तक नहीं लगी
Tue, 07 Jul 2020 01:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:18 PM IST
सार
- सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं पुलिस अफसरों की तस्वीरें, थाना शाहगंज पुलिस ने शुरू की जांच,
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज की सराय ख्वाजा पुलिस चौकी में एक कैलेंडर पर छपी पुलिस अफसरों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर दी गई। रविवार को सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गईं। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश किए गए।
सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर टिनशेड लगा हुआ है। इसके साथ अंदर चारों तरफ फाइवर की शीट है। इस पर एक एनजीओ की तरफ से यातायात नियमों की जानकारी के लिए छपवाए गए कैलेंडर लगे हुए हैं। इन कैलेंडर में एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक की तस्वीरें छपी हुईं थी।
किसी ने अफसरों की तस्वीरों पर पेन से छेड़छाड़ कर दी। रविवार को यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। इस पर जांच के आदेश किए गए।
विज्ञापन
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह हरकत चौकी में ही बैठकर गए किसी व्यक्ति की लग रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
केट काटे जाने का भी वीडियो वायरल हुआ था
तस्वीरों से छेड़छाड़ का पुलिसकर्मियों को पता क्यों नहीं चला? सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं, तब पुलिस को जानकारी हुई। इससे चौकी पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पिछले दिनों ऐसी शिकायतें आई थीं कि चौकी पर सिपाहियों के परिचित युवकों का आना-जाना लगा रहता है। अब मालूम किया जा रहा है कि यह हरकत उनकी ही तो नहीं है।
पिछले दिनों चौकी के बाहर ही युवकों द्वारा कार पर रखकर दस से अधिक केक काटे जाने का वीडियो वायरल हुआ था। सड़क पर पुलिसकर्मियों के सामने ही डांस भी किया गया था। इस मामले में भी जांच की गई थी लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई।