फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers busy on mobile during Sampurna Samadhan Divas in Agra

ये कैसा समाधान दिवस: मोबाइल में मगन रहे अधिकारी, हाथ जोड़ खड़े रहे फरियादी, केवल छह का निस्तारण

Sun, 20 Nov 2022 09:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Nov 2022 09:31 AM IST
सार

सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 165 शिकायतें आई, लेकिन निस्तारण सिर्फ छह का हुआ। समाधान दिवस के दौरान ज्यादातर अधिकारी मोबाइल में व्यस्त रहे। 

विज्ञापन
Officers busy on mobile during Sampurna Samadhan Divas in Agra
संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी मोबाइल देखते रहे और फरियादी हाथ जोड़ खड़े रहे। पीड़ा बताने के बाद भी उनकी समस्याएं दूर नहीं हो सकीं। शनिवार को सदर तहसील में 165 शिकायतें आईं, केवल छह का ही निस्तारण हो सका। 159 फरियादी मायूस होकर लौट गए।

विज्ञापन

 
शहीद नगर के शराफत अली (72) की पेंशन एक साल से बंद है। पांचवीं बार शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें अगली तारीख मिली। शास्त्रीपुरम निवासी अजय कुमार किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि पांच साल से आवास के लिए भटक रहा हूं। कोई सुनवाई नहीं होती। भीमनगरी निवासी पूजा भी डूडा से आवास के लिए चक्कर लगा रही हैं। अकोला निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि मनरेगा में मजदूरी के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। छह महीने से भटक रहा हूं। 
विज्ञापन


कुसुम विहार, लकावली निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि एक साल से बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहा। टोरंट पावर में फीस जमा कर चुकी हूं। 165 में से 159 शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। इनके समाधान के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंचे 17 अधिकारी

संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 17 अधिकारी नहीं पहुंचे। कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इनमें बाल विकास परियोजना, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, एडीए के सहायक अभियंता, समाज कल्याण के अधिकारी आदि शामिल हैं।

मोबाइल पर लगाएंगे रोक

सदर तहसील के एसडीएम दीपक कुमार पाल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान मोबाइल देखते रहने, गेम खेलने आदि पर रोक लगाएंगे। किसी फरियादी को हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं हैं। सभी लोग बराबर हैं। अगले समाधान दिवस में इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।

 इन शिकायतों का निस्तारण

बिचपुरी, पचगई खेड़ा और मनोहर पुर निवासी राजेश कुमार, मनोरमा देवी और हरीश बाबू को राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का लाभ दिलाया गया। दो लोगों के ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र मौके पर जारी कराए। अमरपुरा निवासी रामवती को विधवा पेंशन का लाभ दिलाया गया।

शिकायतों का ब्योरा

- राजस्व विभाग: 68
- पुलिस विभाग: 28
- पीओ डूडा: 22
- नगर निगम: 12
- विकास खंड: 08
- विद्युत विभाग: 06
- विकास प्राधिकरण: 05
- पीडब्ल्यूडी: 03
- सिंचाई विभाग: 04
- शिक्षा विभाग: 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed