फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers are unable to give the investigation report of the expenditure of Gram Panchayats

ग्राम पंचायतों के खर्च धनराशि की जांच रिपोर्ट नहीं दे पा रहे अफसर

Thu, 19 Aug 2021 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Officers are unable to give the investigation report of the expenditure of Gram Panchayats
फिरोजाबाद। प्रशासक रहते हुए पंचायतों में खर्च धनराशि का हिसाब अभी तक एडीओ पंचायत नहीं दे सके है। वहीं जिले में 25 लाख रुपये से अधिक धनराशि खर्च करने वाली 14 ग्राम पंचायतों की जांच के लिए तैनात चार अधिकारी तय समय बाद भी अपनी रिपोर्ट नहीं दे सके हैं। डीपीआरओ ने रिपोर्ट नहीं देने वाले चार अफसरों को पत्र भेजकर तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव समय से नहीं होने के कारण शासन ने 24 दिसंबर 2020 से ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी प्रशासकों को सौंपी थी। एडीओ पंचायत को पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया गया था। जिले की 564 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों को पैसा जरूरी काम के लिए खर्च करने के निर्देश दिए थे। हालांकि प्रशासकों ने यह धनराशि मनमाने ढंग से खर्च कर दी। प्रधानों का चुनाव होने के बाद सीडीओ चर्चित गौड़ ने जिले के सभी एडीओ पंचायत से प्रशासकों से खर्च धनराशि का हिसाब मांगा लेकिन कोई प्रशासक हिसाब नहीं दे सका। वहीं शासन के अपर मुख्य सचिव ने 25 लाख रुपये से अधिक धनराशि खर्च करने वाली जिले की 14 पंचायतों की जांच के आदेश दिए थे। सीडीओ ने जांच के लिए जिला स्तरीय अफसरों को तैनात किया। इन अफसरों को 15 जुलाई तक रिपोर्ट देनी थी लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं दी गई है। इसमें समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी, डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद के साथ बीएसए एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन

इन पंचायतों की कराई गई जांच
टूंडला ब्लॉक की रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ, पचोखरा, धीरपुरा, नारखी ताल्लुका, अनवारा, रुधऊ मुस्तकिल, शेखूपुर राजमल, पंवारी, रसूलाबाद, देवखेड़ा, मोहम्मदाबाद, शिकोहाबाद ब्लॉक की ऊबटी, नारखी ब्लॉक में जाटऊ, पचवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 25 लाख रुपये से अधिक धनराशि खर्च करने वाली पंचायतों की जांच में लगे डीआईओएस, बीएसए, समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इन अधिकारियों को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मंगाई है।
नीरज कुमार सिन्हा जिला पंचायत राज अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed