फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officer beaten with hockey and stick in the middle of the road after being fired

नौकरी से निकालने पर अधिकारी को दी सजा: बीच सड़क पर हॉकी और डंडे से पिटाई, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 14 Mar 2023 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 01:05 PM IST
सार

आगरा में रेलवे के चीफ विजिलेंस निरीक्षक के साथ मारपीट की गई। बताया गया है आरोपी के नौकरी से निकाल देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। 
 

विज्ञापन
Officer beaten with hockey and stick in the middle of the road after being fired
मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में रेलवे से प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अधिकारी ने काम नहीं करने पर एक कर्मचारी को नौकरी से निकाला था। इस पर पूर्व कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर अधिकारी को रोककर हॉकी और डंडे से पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


मुंबई मध्य रेल में थी तैनाती

सोमनाथ नीलकंठ सृष्टि वाडेघर, जिला ठाणे, महाराष्ट्र निवासी विक्रम वलेचा पूर्व में रेलवे में चीफ विजिलेंस निरीक्षक थे। मुंबई मध्य रेल में तैनात थे। वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर डीएफसीसीआईएल (डेडीकेटिड फ्रंट कॉरीडोर) आगरा में जेपीएम/एचआर के पद पर कार्यरत हैं। कमला नगर जी ब्लाक में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि ऑफिस में काम करने के लिए सतनाम नगर, सेक्टर निवासी कृष्णा बघेल को रखा था। लेकिन वह काम नहीं करता था। इस कारण एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया। कृष्णा डीपीए एकाउंट आशीष केसरवानी के अधीन था। उन्होंने उसे नौकरी से नहीं निकालने की सिफारिश की थी। 11 मार्च की दोपहर ढाई बजे वो अपनी एक्टिवा पर भगवान टाकीज से घर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फ्लाईओवर पर बोला हमला 

आरोप है कि सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर कृष्णा बघेल स्कूटी पर अपने एक साथी के साथ आया। उन्हें रोक लिया। इसके बाद हॉकी और डंडे से मारपीट की। वह किसी तरह भागे। लेकिन फ्लाईओवर से नीचे आने पर भी पकड़कर आरोपियों ने पीटा। भीड़ लगने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इससे उन्हें काफी चोट लगी। थाना कमला नगर पुलिस ने कृष्णा और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed