{"_id":"641019445e4c00228a0ac173","slug":"brother-in-law-killed-jija-in-agra-up-news-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान
Tue, 14 Mar 2023 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:20 PM IST
सार
आरोपी साला घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शादी के बाद वह जीजा से पहली बार मिला था।
विज्ञापन
साले ने की जीजा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैवान बने भाई ने खुद ही बहन का सिंदूर उजाड़ दिया। बहन की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। जीजा के सीने में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी तमंचे सहित फरार हो गया। युवक की हत्या के बाद घर में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें - UP Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - झोलाछाप बना हैवान: इलाज के बहाने महिला के मुंह में ठूंसा कपड़ा, तभी घर आ गई सास, जानें आगे क्या हुआ
विज्ञापन
बहन ने किया था प्रेम विवाह
डेढ़ साल पहले धौलपुर के रहने वाले राज ने तांतपुर बसई जगनेर की रहने वाली युवती रामा से लव मैरिज की थी। इस विवाह से रामा का भाई शिव शंकर नाराज था। इसी वजह से वह अपने जीजा से रंजिश मानता था। भाई के नाराज होने पर बहन और जीजा हैदराबाद रहने लगे थे। रामा अभी गर्भवती है। आठ दिन पहले ही राज अपने मिलने वाले पुष्पेंद्र के घर आया था। दोनों पति-पत्नी वहीं रुके थे। इसी बीच राज और आरोपी साले शिव शंकर की मुलाकात हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार
विज्ञापन
रात को जीजा के पास ही रुका
सोमवार रात साला अपने जीजा के पास ही रुका। रात में सोते समय उसने जीजा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी आई और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने राज को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं आरोप साला तमंचा सहित फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि साले ने जीजा की हत्या की है। उसकी तलाश में टीम लगाई गई हैं।ये भी पढ़ें - झोलाछाप बना हैवान: इलाज के बहाने महिला के मुंह में ठूंसा कपड़ा, तभी घर आ गई सास, जानें आगे क्या हुआ