फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Office assistant abused with casteist slurs and beaten up

Agra News: कार्यालय सहायक को दीं जातिसूचक गालियां, पीटा

Sun, 18 May 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Office assistant abused with casteist slurs and beaten up
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र जागीर पर नियुक्त कार्यालय सहायक ने जातिसूचक गालियां देने व पीटने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। एलाऊ क्षेत्र के ब्लाॅक संसाधन केंद्र जागीर पर थाना बेवर के गांव चफरा निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह कार्यालय सहायक पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अनुसूचित जाति से हैं। 15 मई की दोपहर करीब एक बजे कार्यालय में विभागीय कामकाज निपटा रहे थे। इसी दाैरान प्रभांशू निवासी मोहल्ला पथरिया थाना भोगांव, भानू प्रताप, विजय निवासी गांव मौजेपुर थाना भोगांव ने आकर जाति सूचक गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने बीच बचाव किया। आरोपियों ने सरकारी अभिलेख को भी क्षति पहुंचाई। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed