{"_id":"5de1593e8ebc3e54de04ae30","slug":"odf-mainpuri-news-agr4176603175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में मिली गड़बड़ी, 50 प्रधानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में मिली गड़बड़ी, 50 प्रधानों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंचायत राज विभाग और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लाख प्रयास के बाद भी शौचालय निर्माण पूर्ण नहीं हो पा रहा है। सत्यापन में लगातार प्रधान और सचिवों की लापरवाही सामने आ रही हैं। इसी मामले में डीपीआरओ ने 50 प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बेसलाइन सर्वे के तहत जिले में अब तक 1.65 लाख शौचालयों का निर्माण हो चुका है। इन शौचालयों का निर्माण ग्राम निधि खाते में धनराशि भेजकर कराया गया। ऐसे में इसके लिए ग्राम प्रधान और सचिव ही जिम्मेदार हैं। वर्तमान में इन शौचालयों का सत्यापन चल रहा है। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारी तैनात किए गए हैं। निरीक्षण के बाद अधिकारी अपनी रिपोर्ट सौंप रहे हैं, इसमें प्रधान और सचिवों की पोल खुल रही है। बीते कुछ दिनों में आई 50 ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट में सामने आया कि यहां शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं है। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही एक सप्ताह में शौचालय निर्माण पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।
सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार जहां पर शौचालय अपूर्ण हैं या अन्य कोई कमी है, उन प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्वामीदीन, डीपीआरओ।